स्वयंभू बाबा ने किया महिलाओं का यौन उत्पीड़न, अश्लील वीडियो भी बनाए

Edited By Updated: 21 Sep, 2026 08:26 AM

self proclaimed godman crime news

तंत्र-मंत्र की क्रियाएं करने का दावा कर लोगों को ठगने वाले एक स्वयंभू बाबा को महिलाओं का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने, उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें (वीडियो क्लिप को) बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सलेम (तमिलनाडु) (एजैंसी): तंत्र-मंत्र की क्रियाएं करने का दावा कर लोगों को ठगने वाले एक स्वयंभू बाबा को महिलाओं का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने, उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें (वीडियो क्लिप को) बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एक लैपटॉप बरामद किया गया, जिसमें महिलाओं और स्कूली छात्राओं के 50 से अधिक अश्लील वीडियो मिले। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान विजयराजा (50) के रूप में हुई है। 

वह वाझापाड़ी में तंत्र-मंत्र से जुड़ा केंद्र चलाता था और अनुष्ठान के बहाने गुप्त रूप से महिलाओं और नाबालिग लड़कियों का वीडियो बनाता था। पुलिस ने बताया कि वह इन वीडियो को डार्क वैब के जरिए प्रसारित करता था। पुलिस ने बताया कि मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब आरोपी ने एक स्कूली छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने की कोशिश की, जो उसके पास विनायक चतुर्थी उत्सव के लिए चंदा लेने पहुंची थी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!