प्रदोष व्रत में इन राशियों को मिलेगा भोलेबाबा का आशीर्वाद

Edited By Updated: 09 Nov, 2019 08:52 AM

horoscope by your name

मेष चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ सितारा खर्चों को बढ़ाने तथा अर्थ दशा टाइट  रखने वाला,ध्यान रखें कि आप

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ
सितारा खर्चों को बढ़ाने तथा अर्थ दशा टाइट  रखने वाला, ध्यान रखें कि आपकी कोई पेमैंट न कहीं फंस जाए, नुक्सान का भय बना रहेगा।

वृष  ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो 
सितारा व्यापार-कारोबार में लाभ देने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, शनि-केतु की मौजूदगी सेहत को अपसैट रखने वाली है, एहतियात रखें।

मिथुन  क,की,कु,घ,छ,के,को,ह
राज दरबार के कामों के लिए सितारा अच्छा, अफसर सुपोर्टिव तथा हमदर्दाना रुख रखेंगे, मगर फैमिली फ्रंट पर परेशानी, तनातनी रहेगी।

कर्क  हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो
आमतौर पर स्ट्रांग सितारा के कारण दूसरों परआपकी पैठ, छाप, धाक बनी रहेगी, शत्रु भी आपके समक्ष ठहरने की हिम्मत न कर सकेंगे।

सिंह  मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे 
सितारा पेट को अपसैट, मन को टैंस तथा डावांडोल रखने वाला है, बेगाने झमेलों या जिम्मेदारियों में फंसने से भी बचना चाहिए, धन हानि का भय।

कन्या  टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
अपोजिट सैक्स के प्रति अट्रैक्शन में वृद्धि के कारण आप किसी समय अनकंफर्टेबल महसूस कर सकते हैं, मगर आम हालात पहले जैसे बने रहेंगे।

तुला रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
कोई प्रबल शत्रु टकराव के लिए कोई न कोई बहाना तलाशता रह सकता है, इसलिए उससे डिस्टैंस रखना सही रहेगा, सफर भी टाल दें।

वृश्चिक  तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु
आम सितारा स्ट्रांग, उद्देश्य-प्रोग्राम हल होंगे, अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे, तेज प्रभाव बना रहेगा।

धनु  ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
यत्न करने पर प्रापर्टी के साथ जुड़े किसी काम के लिए सक्सैस मिलेगी, शत्रु कमजोर रहेंगे, मगर स्वभाव में क्रोध का असर बना रहेगा।

मकर भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
स्ट्रांग सितारा आपको हर तरह से हावी-प्रभावी, विजयी रखेगा, वैसे आपकी कामकाजी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, शत्रु दुर्बल रहेंगे।

कुम्भ  गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द
सितारा कामकाजी कामों में लाभ देने तथा मोटे तौर पर बेहतर हालात बनाने वाला, प्रभाव-दबदबा बना रहेगा, वैसे टैंशन भी रह सकती है।

मीन  दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
जो लोग कारोबारी टूरिंग, ट्रेडिंग, सप्लाई का काम करते हैं, उन्हें अपनी कामकाजी भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी, आम हालात भी बेहतर रहेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!