रात 3 बजे होटल के कमरे में घुसा शख्स; 80 वर्षीय इजराइली महिला को बेरहमी से पीटा,चेहरे की हड्डियां तोड़ीं

Edited By Updated: 28 Sep, 2026 04:08 PM

80 year old israeli woman brutally beaten in paris hotel room

पेरिस में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने पहुंची 80 वर्षीय इजराइली महिला पर तड़के होटल के कमरे में घुसकर एक व्यक्ति ने हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला के चेहरे की हड्डियों में फ्रैक्चर हुआ और सर्जरी की जरूरत है। अधिकारियों के...

Paris: फ्रांस की राजधानी पेरिस में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने पहुंची 80 वर्षीय इजराइली महिला पर होटल के कमरे में घुसकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना तड़के करीब तीन बजे की बताई जा रही है। महिला के बेटे के अनुसार, एक व्यक्ति कमरे में घुसा और बिना कुछ कहे उनकी मां के चेहरे पर लगातार मुक्के बरसाने लगा। महिला की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हमले के बाद महिला के चेहरे से खून बह रहा था और वह बेहद बदहवास हालत में थीं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय जांच में चेहरे की हड्डियों में चोट और फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

 

चिकित्सकों ने उनकी सर्जरी की जरूरत बताई है। परिवार अब उन्हें आगे के इलाज और सर्जरी के लिए इजराइल वापस ले जाने की तैयारी कर रहा है।   परिवार ने कहा कि उन्हें अब तक हमले के पीछे की वजह का पता नहीं है। घटना के बाद परिवार ने पेरिस स्थित इजराइली दूतावास से संपर्क किया। परिवार की इजराइली वाणिज्य दूत के साथ भी बातचीत हुई। इजराइली विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पेरिस में तैनात वाणिज्य दूत और विदेश में संकट में फंसे इजराइली नागरिकों की सहायता करने वाला विभाग महिला और उसके परिवार के संपर्क में है तथा स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर सहायता उपलब्ध करा रहा है। मामले से परिचित अधिकारियों के अनुसार, वाणिज्य दूत की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे में था और उसे यह जानकारी भी नहीं थी कि पीड़ित महिला इजराइली है।
   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!