Kundli Tv- इन 4 राशि वालों को मां चंद्रघंटा दिलाएंगी कर्जों से छुटकारा

Edited By Lata,Updated: 12 Oct, 2018 08:35 AM

मेष राशि वालों आज आपका सुख सौभाग्य बढ़ा रहेगा। आज आपकी किस्मत का सितारा बुलंद है। आप जो चाहेंगे उसे पा लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष राशि वालों आज आपका सुख सौभाग्य बढ़ा रहेगा। आज आपकी किस्मत का सितारा बुलंद है। आप जो चाहेंगे उसे पा लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 8

वृष राशि वालों जो योजना बनाई है उसमें सफलता मिलेगी। बिज़नेस में बढ़ोत्तरी होगी। आज पूरा दिन आप एनर्जेटिक रहेंगे लेकिन सेहत का थोड़ ध्यान रखें।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 3 

मिथुन राशि वालों धर्म में आस्था बढ़ेगी। इस राशि की लड़कियां मोबाइल या लैपटॉप खरीदेंगी। लाइफ पार्टनर से संबंधों में मधुरता आएगी।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 9

कर्क राशि वालों आज नई सफलता मिलने से खुशी होगी। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। आपके काम में तेजी आएगी। दुश्मन आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 2 

सिंह राशि वालों जो लोग शेयर मार्केट में हैं उन्हें आज थोड़ी सी सावधानी बड़ा मुनाफा दे सकती हैं। जो लोग विदेश यात्रा करना चाहते हैं उनका रास्ता साफ़ है। जो लोग शस्त्र
के बिज़नेस में हैं उन्हें आज कोई बड़ी सौदा मिल सकती है।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 4 

कन्या राशि वालों आज आपको जीवनसाथी से ढेर सारा प्यार मिलेगा। आपको बच्चों की तरफ से भी गिफ्ट मिल सकता है। आज समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 5 

तुला राशि वालों आज आपके घर का वातावरण खुशियों से भरा रहेगा। संतान पक्ष से आज संतुष्ट रहेंगे। बच्चों का सहयोग आपको शांत रखेगा।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 2 

वृश्चिक राशि वालों आज किसी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। काफी दिनों से दाम्पत्य या पारिवारिक जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 9 

धनु राशि वालों आज धार्मिक कार्य से यात्रा हो सकती है। आज कार्यक्षेत्र में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। आज गुस्से पर संयम आवश्यक है।
शुभ रंग- गहरा नीला  शुभ नंबर- 7

मकर राशि वालों आज आप सफलता की नई सीढ़ी पर पैर रखेंगे। शेयर बाजार के व्यापारी कोई खतरा मोल न लें। व्यापार करने वालों की स्थिति में सुधार होगा।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर- 8 

कुंभ राशि वालों आज रिस्क वाला कोई काम हाथ में न लें, परेशानी खड़ी हो सकती है। राजनेताओं से थोड़ा संभल कर रहें। बच्चों पर आज धन खर्च हो सकता है।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 4 

मीन राशि वालों राजनेताओं के लिए आज एक बेहतरीन दिन है। जीवन में स्थिरता आएगी। आज घर में किसी नई वस्तु की खरीददारी होगी।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 1
नवरात्र का ये उपाय दिला सकता है सरकारी नौकरी (देखें VIDEO)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!