Indira Ekadashi 2024: इंदिरा एकादशी के दिन श्री हरि को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में आएंगी खुशियां ही खुशियां

Edited By Updated: 28 Sep, 2024 06:51 AM

indira ekadashi

पंचांग के अनुसार श्री हरि को समर्पित एकादशी का व्रत 28 सितम्बर को रखा जाएगा। यह एकादशी विशेष रूप से पितरों की आत्मा की शांति और उद्धार के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Indira Ekadashi 2024: पंचांग के अनुसार श्री हरि को समर्पित एकादशी का व्रत 28 सितम्बर को रखा जाएगा। यह एकादशी विशेष रूप से पितरों की आत्मा की शांति और उद्धार के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे पितृ एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन जातक अपने पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध और अन्य धार्मिक कार्य करते हैं। इंदिरा एकादशी इस पितृ पक्ष का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे मानने वालों का मानना है कि इस दिन व्रत करने और पूजा अर्चना करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वे स्वर्ग की प्राप्ति करते हैं। वहीं इस दिन पूजा करने से नर्क गए हुए पितरों को भी मुक्ति मिलती है। कहा जाता है कि इस दिन व्रत करने से व्यक्ति के सारे कष्ट दूर होते हैं, जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है और साथ ही पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप इस दिन भगवान विष्णु को कुछ खास चीजों का भोग लगाते हैं तो श्री हरि आपका जीवन खुशियों से भर देते हैं। तो चलिए जानते हैं इस दिन कौन सा भोग लगाना चाहिए।

PunjabKesari Indira Ekadashi

फल का भोग: भगवान विष्णु को केले अर्पित करना विशेष रूप से प्रिय होता है। केले का प्रयोग ताजगी और जीवन शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा यदि आप अनार का भोग लगाते हैं तो समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।

दूध का भोग: एकादशी के दिन दूध को शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इसे भगवान को अर्पित करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

श्री हरि को लगाएं कद्दू के हलवे का भोग: कद्दू का हलवा अर्पित करने से भक्त की भक्ति और समर्पण प्रकट होता है। यह भगवान की कृपा प्राप्त करने का एक साधन है। इस दिन भोग अर्पित करने से पितरों को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह एकादशी के दिन उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करने का एक तरीका है। इससे घर के वातावरण में शांति और प्रेम बना रहता है।

PunjabKesari Indira Ekadashi

भगवान विष्णु को लगाएं पंचमेवे का भोग: पंचमेवे का भोग अर्पित करने से भक्त के जीवन से परेशानियां दूर हो जाती हैं। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। यदि आप ये भोग लगाते हैं तो इससे मन में शांति और संतोष का अनुभव होता है।

एकादशी तिथि के दिन लगाएं केसर खीर का भोग: भगवान विष्णु को खीर बहुत पसंद है। यदि आप उन्हें एकादशी के दिन खीर का भोग लगाते हैं तो जीवन में खुशियों की एंट्री होती है।

PunjabKesari Indira Ekadashi

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!