घर में आकर बिल्ली करे ऐसी हरकतें तो हो जाएं सावधान

Edited By Updated: 03 Jan, 2017 10:18 AM

inspirational story

बहुत सारे लोग शगुन अौर अपशगुन को मानते हैं। किसी काम पर जाते समय पीछे से टोकना, छींकना आदि शुभ नहीं माने जाते। इसी प्रकार बिल्ली का रास्ता काटना अपशगुन

बहुत सारे लोग शगुन अौर अपशगुन को मानते हैं। किसी काम पर जाते समय पीछे से टोकना, छींकना आदि शुभ नहीं माने जाते। इसी प्रकार बिल्ली का रास्ता काटना अपशगुन माना जाता है। पशु-पक्षियों की छठी इंद्री बहुत तेज होती है। उन्हें भविष्य में होने वाली घटनाअों का पहले ही आभास हो जाता है। बिल्ली भी उनमें से एक है। बहुत कम लोग लोग जानते होंगे कि बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ क्यों माना जाता है। आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।

 

* राहु ग्रह की सवारी बिल्ली है। राहु ग्रह के कुंडली में बैठ जाने से चोट लगने का भय बना रहता है। जिस व्यक्ति पर राहु का साया होता है उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए बिल्ली रास्ता काट दे तो व्यक्ति को चोट लगने या नुक्सान होने की संभावना रहती है। 

 

* जब बिल्ली बाईं अोर से रास्ता काटते हुए दाईं अोर जाए तो वह अशुभ होता है। अन्य स्थितियों में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं माना जाता।

 

* बिल्ली का घर में आकर रोना किसी अनहोनी का संकेत होता है। यदि बिल्लियां आपस में लड़ें तो ये धन हानि या किसी से लड़ाई का संकेत माना जाता है। 

 

* दीपावली के दिन बिल्ली का घर आना शुभ होता है। इस दिन घर में बिल्ली आने से पूरा साल घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है अौर पूरा वर्ष धन आता रहता है। 

 

* बिल्ली सोए हुए व्यक्ति का सिर चाटना शुरु कर दे तो वह सरकारी मामले में फंस सकता है। इसके अतिरिक्त पैर को चाटे तो भविष्य में बीमार अौर ऊपर से कूद कर चली जाए तो तकलीफ सहनी पड़ती है। 

 

* बिल्ली घर में रखे दूध को चुपके से आकर पी जाए तो ये शुभ नहीं होता। इससे घर में रखे धन का नाश होता है। 


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!