Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Dec, 2025 08:08 AM

Famous Katha Vachak Married Life: देश में कई ऐसे प्रसिद्ध कथावाचक हैं जिनकी कथा, भक्ति और आध्यात्मिक प्रवचनों को सुनने के लिए लाखों लोग उमड़ते हैं। हाल ही में कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जी की शादी के बाद सोशल मीडिया पर अन्य कई कथावाचकों के निजी जीवन...
Famous Katha Vachak Married Life: देश में कई ऐसे प्रसिद्ध कथावाचक हैं जिनकी कथा, भक्ति और आध्यात्मिक प्रवचनों को सुनने के लिए लाखों लोग उमड़ते हैं। हाल ही में कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जी की शादी के बाद सोशल मीडिया पर अन्य कई कथावाचकों के निजी जीवन और उनकी पत्नियों के बारे में खोज बढ़ गई है। बहुत से भक्त जानना चाहते हैं कि उनके प्रिय कथावाचकों का पारिवारिक जीवन कैसा है और उनकी पत्नियां क्या करती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं देश के उन प्रमुख कथावाचकों के बारे में जो शादीशुदा हैं और उनकी जीवनसंगिनी किस क्षेत्र से जुड़ी हैं।

इंद्रेश उपाध्याय जी: पत्नी शिप्रा शर्मा क्या करती हैं?
प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जी ने 5 दिसंबर 2025 को हरियाणा की रहने वाली शिप्रा शर्मा से विवाह किया। शिप्रा शर्मा भगवान कृष्ण की परम भक्त मानी जाती हैं और धार्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से जुड़ी रहती हैं। शादी के बाद से ही उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए हैं।
पुंडरीक महाराज जी: पत्नी रेणुका गोस्वामी का अद्भुत काम
कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी महाराज की पत्नी रेणुका गोस्वामी न सिर्फ आध्यात्मिक क्षेत्र में सक्रिय हैं बल्कि सामाजिक सेवा का बड़ा काम भी कर रही हैं। वे निमाई पाठशाला की संस्थापक हैं, जहां हजारों बच्चों को गीता, भागवत और वैदिक संस्कृति का शिक्षण दिया जाता है। बच्चे उन्हें प्यार से “मैया” कहकर बुलाते हैं। वे राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी रह चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री भी हासिल की है। सोशल मीडिया पर उनके प्रेरणादायक और आध्यात्मिक वीडियो खूब वायरल होते हैं।
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज: पत्नी आरती तिवारी का योगदान
युवाओं के बीच प्रसिद्ध और सरल भाषा में कथा सुनाने के लिए जाने वाले अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के जीवन में उनकी पत्नी आरती तिवारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आरती तिवारी भजन गायिका हैं। वे धार्मिक अनुष्ठानों और कार्यक्रमों में अक्सर महाराज जी के साथ शामिल होती हैं। उनके कई भजन वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं।

देवकीनंदन ठाकुर जी: पत्नी अन्दामता देवी
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज की पत्नी अन्दामता देवी अपने पति के आध्यात्मिक कार्यों में सहयोग करती हैं। हालांकि, वे सार्वजनिक जीवन से दूर रहती हैं और अपने निजी व पेशेवर जीवन के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं करती लेकिन धार्मिक आयोजनों में उनका सहयोग महत्वपूर्ण माना जाता है।
इन प्रसिद्ध कथावाचकों की पत्नियां न सिर्फ आध्यात्मिक कार्यों में उनकी सहयोगी हैं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में भी अपनी अहम भूमिका निभाती हैं। उनके जीवनसाथी के रूप में ये महिलाएं भक्ति और संस्कृति के प्रचार में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।