बेहद दिलचस्प है वैष्णो देवी से जुड़े ये रहस्य

Edited By Jyoti,Updated: 31 Mar, 2019 05:04 PM

interesting facts related to vaishno devi

वैष्णो देवी, ये भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध व प्राचीन धार्मिक स्थल है। भारत देश के लोगों की इस स्थान के साथ-साथ असीम आस्था जुड़ी हुई है। बल्कि कहा जाता है न केवल देश की बल्कि विदेश से भी बहुत से लोग यहां देवी के दर्शन को आते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
वैष्णो देवी, ये भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध व प्राचीन धार्मिक स्थल है। भारत देश के लोगों की इस स्थान के साथ-साथ असीम आस्था जुड़ी हुई है। बल्कि कहा जाता है न केवल देश की बल्कि विदेश से भी बहुत से लोग यहां देवी के दर्शन को आते हैं। बता दें ये वैष्णो देवी का ये मंदिर हिमालय के त्रिकुटा पर्वत पर सबसे बड़े मंदिरों में से एक है। मंदिर के गर्भगृह में तीन पिंडियां स्थापित है, जिसमें पहली पिंडी देवी सरस्वती को समर्पित है, जो ज्ञान विवेक और काल की धनी मानी जाती है, दूसरी पिंडी महालक्ष्मी को समर्पित है जिन्हें धन की कहा गया है और तीसरी पिंडी महाकाली को समर्पित है, जो बल प्रदान करने वाली मानी गई हैं।  आज हम आपको वैष्णो देवी से जुड़े ही कुछ खास तथ्यों के बारे में बतान जा रहे हैं जो बेहद दिलचस्प है।
PunjabKesari, Vaishno Devi, Sri Vaishno Devi, वैष्णो देवी धाम
वैष्णो देवी से जुड़े रहस्य-
1.बताया जाता है कि माता के दर्शन के लिए जिस रास्ते का इस्तेमाल किया जाता है वो असल में प्राकृतिक रास्त नही हैं बल्कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए 1977 में इस रास्ते का निर्माण करवाया गया था। तब से लेकर आज भी इसी रास्ते से गुज़र कर मां के भक्त उनके दर्शन को जाते हैं।
PunjabKesari, Vaishno Devi, Sri Vaishno Devi, वैष्णो देवी धाम
2. कहा जाता है वैष्णो देवी में प्राचीन गुफा के दर्शन केवल कुछ सौभाग्यशाली लोगों को ही नसीब होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस गुफा को लेकर एक नियम है जिसके अनुसार 10 हज़ार से कम की भीड़ होने पर ही प्राचीन गुफा का द्वार खोला जाता है। मान्यता है कि इस गुफा का बहुत महत्व है। कहते हैं इस प्राचीन गुफा में भी भैरव का शरीर मौज़ूद है। 
PunjabKesari, Vaishno Devi, Sri Vaishno Devi, वैष्णो देवी धाम
3. वैष्णी देवी के रास्ते में कई पढ़ाव आते हैं जिसमें एक है आद्यकुंवारी है, जहां एक और गुफा है जिसे गर्भजून के नाम से जाना जाता है। इस गुफा को लेकर ये मान्यता है कि यहां माता वैष्णो 9 महीने तक ठीक वैसे ही रहीं थी जैसे एक शिशु अपनी मां के गर्भ में 9 महीने तक रहता है।
PunjabKesari, Vaishno Devi, Sri Vaishno Devi, वैष्णो देवी धाम
4. इस गुफा को लेकर ये मान्यता प्रचलित है कि जो भी व्यक्ति अपने पूरे जीवन में एक बार इस गुफा में जाता है उसे दोबारा गर्भ में नहीं जाना पड़ता, अगर व्यक्ति गर्भ में आता भी है तो उसे गर्भ में किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं उठाना पड़ता। उसका जन्म भी बहुत ही सरलता से सुखपूर्वक हो जाता है।
PunjabKesari, Vaishno Devi, Sri Vaishno Devi, वैष्णो देवी धाम
इस तरह घर में स्थापित करें श्री यंत्र, सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा (VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!