Jagannath Temple news: जगन्नाथ मंदिर से चोरी किया सामान सुकेती खड्ड के किनारे मिला

Edited By Updated: 20 Jun, 2024 07:19 AM

jagannath temple news

मंडी (रजनीश): शहर के पड्डल वार्ड स्थित जगन्नाथ मंदिर में हुई चोरी के मामले में सदर पुलिस ने चोरी किए चांदी के 2 मुकुट और अन्य जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस रिमांड मिलने के बाद बुधवार को सदर पुलिस थाना की टीम आरोपियों को

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मंडी (रजनीश): शहर के पड्डल वार्ड स्थित जगन्नाथ मंदिर में हुई चोरी के मामले में सदर पुलिस ने चोरी किए चांदी के 2 मुकुट और अन्य जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस रिमांड मिलने के बाद बुधवार को सदर पुलिस थाना की टीम आरोपियों को उस जगह पर ले गई जहां पर उन्होंने यह सामान छुपाया था। आरोपियों ने चोरी के इस सामान को चक्कर के समीप सुकेती खड्ड के किनारे छुपाया हुआ था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। बता दें कि शनिवार देर रात मंडी शहर के पड्डल वार्ड में स्थित जगन्नाथ मंदिर में चोरों ने मंदिर से मूर्ति पर रखे चांदी के 2 मुकुटों और अन्य चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ किया था। 

चोरी के आरोप में पुलिस ने मोहन उर्फ जोनी पुत्र बलविंदर निवासी मोहल्ला लक्कड़ मंडी पटियाला, समीर उर्फ सेमी पुत्र विजय निवासी मोहल्ला मिर्च मंडी पटियाला और सुनील उर्फ रवि पुत्र बलविंदर निवासी मोहल्ला लक्कड़ मंडी जिला पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार किया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!