Kedarnath news: केदारनाथ पैदल मार्ग खुला, 3 दिन बाद यात्रा बहाल

Edited By Updated: 16 Sep, 2026 08:22 AM

kedarnath news

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन के कारण तीन दिन से रुकी केदारनाथ यात्रा मंगलवार को बहाल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देहरादून (एजैंसी): उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन के कारण तीन दिन से रुकी केदारनाथ यात्रा मंगलवार को बहाल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।      

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीड़वासा हैलीपैड के पास रविवार को बोल्डर और पत्थर गिरने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद केदारनाथ यात्रा रोक दी गई थी। 

यात्रा बहाल होने से पहले केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे 7350 श्रद्धालुओं को बचाव दलों की निगरानी में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित निकाला गया। पुलिस ने बताया कि गौरीकुंड से करीब अढ़ाई किलोमीटर ऊपर चीड़वासा हैलीपैड के पास पैदल मार्ग पर जमा मलबे और पत्थरों को हटाने का काम युद्धस्तर पर किया गया। पुलिस के मुताबिक, दोपहर में मार्ग को आवागमन के लिए खोल दिया गया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!