Kapal Mochan Mela 2026: आज से कपाल मोचन मेला हुआ आरंभ, गुरु साहिबान और पांडवों से जुड़े पावन तीर्थ का देखें एक्सक्लूसिव कार्यक्रम

Edited By Updated: 20 Nov, 2026 02:17 PM

kapal mochan mela 2026

Kapal Mochan Mela 2026: हरियाणा के यमुनानगर स्थित कपाल मोचन में 20 से 24 नवंबर तक कार्तिक पूर्णिमा मेला आयोजित होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ। जानें ड्रोन शो, शमशेर लहरी के कार्यक्रम और पवित्र स्नान की पूरी जानकारी।

Kapal Mochan Mela 2026: हरियाणा के यमुनानगर जिले के बिलासपुर स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक तीर्थस्थल श्री कपाल मोचन में इस वर्ष आस्था का महाकुंभ सजने जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर 20 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस प्रसिद्ध धार्मिक मेले में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

हिंदू और सिख दोनों समुदायों की साझी श्रद्धा के इस केंद्र पर पवित्र सरोवरों में स्नान का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। मेले के शुभारंभ और समापन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं मौजूद रहेंगे। वहीं, जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

PunjabKesari Kapal Mochan Mela 2026

मेले के मुख्य आकर्षण व कार्यक्रम शेड्यूल
20 नवंबर- मेले का भव्य शुभारंभ (मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति)
21 नवंबर- प्रसिद्ध गायक शमशेर लहरी की विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति
22 नवंबर- श्री गुरु तेग बहादुर जी की पावन स्मृति में समर्पित विशेष कार्यक्रम
23 नवंबर- शाम के समय आसमान में भव्य ड्रोन शो का आयोजन
24 नवंबर-कार्तिक पूर्णिमा का पावन स्नान एवं मेले का समापन

PunjabKesari Kapal Mochan Mela 2026

(विशेष नोट: मेले के दौरान कपाल मोचन के गौरवशाली इतिहास और सिख इतिहास पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही स्कूली व कॉलेज छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी मेले की रौनक बढ़ाएंगी।)

PunjabKesari Kapal Mochan Mela 2026

यमुनानगर के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल कपाल मोचन में प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती पर एक विशाल मेला लगता है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचकर विधिपूर्वक पूजा अर्चना करके पुण्य के भागी बनते हैं। देश की आजादी से पहले से लगने वाले इस मेले में भारी संख्या में सिख श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। जो यहां स्थित प्रदेश प्रसिद्ध ऐतिहासिक गुरुद्वारा में शीश नवाते हैं। इसी स्थान पर गुरु नानक देव एवं गुरु गोविंद सिंह यहां आकर ठहरे थे। महाभारत के बाद पांडवों ने भी यहां आकर पवित्र सरोवर में स्नान करके पुण्य कमाया था। वहीं भगवान शिव के भी यहां आकर स्नान करने का वर्णन पुराणों में मिलता है। 

PunjabKesari Kapal Mochan Mela 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!