Karwachauth 2021: जीवन में घोलना चाहते हैं प्यार की मिठास, तो करवाचौथ पर पति-पत्नी करें ये काम

Edited By Jyoti,Updated: 22 Oct, 2021 01:39 PM

karwachauth 2021

करवा चौथ का व्रत पूरे देश में सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास माना जाता है और दांपत्य जीवन के लिए भी बहुत महत्व रखता है। बहुत सी कुंवारी लड़कियां भी मनचाहा वर व अच्छा पति पाने के लिए यह व्रत

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
करवा चौथ का व्रत पूरे देश में सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास माना जाता है और दांपत्य जीवन के लिए भी बहुत महत्व रखता है। बहुत सी कुंवारी लड़कियां भी मनचाहा वर व अच्छा पति पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। करवा चौथ के व्रत को  सबसे महत्वपूर्ण व सबसे कठिन व्रतों में से एक माना गया है क्योंकि इसमें जल तक का सेवन नहीं किया जाता। सुहागिन स्त्रियां  पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से  करवा चौथ का व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है। इस बार करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर रविवार को बहुत ही शुभ योग में पड़ रहा है।  इस साल करवा चौथ का चांद रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार रोहिणी नक्षत्र को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में रहेगा जो चंद्रमा की उच्च राशि है।

यहां जानें बार  करवाचौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त- 
24 अक्टूबर शाम को 6 बजकर 55 मिनट से रात्रि 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। वैसे तो चांद निकलने का समय  रात्रि 8 बजकर 11 मिनट पर है। लेकिन अलग- अलग शहरों में चांद निकलने के समय में बदलाव हो सकता है। 

इसके अलावा जानें करें करवाचौथ के उपाय-
करवाचौथ के दिन प्रातः पति-पत्नी किसी नजदीक स्थित शिव-पार्वती मंदिर में जाएं और शिवजी को बिल्वपत्र और देवी पार्वती को लाल फूल चढ़ाएं। साथ ही शिव-पार्वती का गठबंधन भी करें। ऐसा कहा जाता है इससे वैवाहिक जीवन की परेशानियां कम होती हैं।

करवाचौथ पर इस दिन महिलाओं के साथ-साथ उनकी पति को मिलकर गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम लंबे समय तक बना रहता है।

संभव हो तो इस दिन पति-पत्नी दोनों को व्रत रखना चाहिए तथा शाम को पूजा के बाद उद्यापन करें। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा को देखकर व्रत खोला जाता है। कहा जाता है कि जिस तरह चंद्रमा अपनी पत्नी रोहिणी से प्रेम करता है, चंद्रमा की पूजा से उसी तरह पति-पत्नी में भी प्रेम बना रहता है। 

इस दिन शाम को भोजन में कुछ मीठा बनाकर अवश्य खाना चाहिए, अगर ऐसा संभव न हो तो बाज़ार से भी मिठाई ला सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें सबसे पहले इसका भोग भगवान को लगाएं बाद में परिवार के साथ मिलकर खाएं। इससे पति-पत्नी के साथ-साथ परिवार में भी प्रेम बना रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!