लव राशिफल 20 अक्टूबर- प्यार भरे रिश्ते में लाएं गर्माहट

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Oct, 2022 07:18 AM

love rashifal

मेष- फैमिली लाइफ के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहने वाला है। परिवार का माहौल संतुष्टि देगा। लव लाइफ भी

मेष- फैमिली लाइफ के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहने वाला है। परिवार का माहौल संतुष्टि देगा। लव लाइफ भी खुशनुमा रहेगी। घर पर शादी की बात कर सकते हैं।
उपाय- मां कुष्मांडा और भगवान शिव की पूजा करें।

वृष- आज सारा दिन प्रेम और रोमांस में व्यतित होगा। दिल की बातें करने के लिए एकांत में बहुत सारा समय मिलेगा। जिसके अच्छे नतीजे हासिल होंगे। सारा दिन मस्ती भरा रहेगा।
उपाय- मां कुष्मांडा को पेठे का भोग लगाएं।

मिथुन- परिवार में अशांति बनी रह सकती है। लव लाइफ में भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आज खुद के स्वभाव पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। तभी टाइम को बेलैंस कर पाएंगे।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं।

कर्क- आज लव लाइफ में मनचाहे नतीजे मिलेंगे। लंबे समय से जो इच्छाएं मन में दबा कर रखी थी, वो सभी पूरी होंगी। मैरिड लाइफ में प्यार बढ़ेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग हैं।
उपाय-  बाल गोपाल को दही का भोग लगाएं ।

सिंह- फैमिली लाइफ में तनाव कम होगा, साथी और परिवार के साथ सुखद समय व्यतित करेंगे। लव लाइफ में एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा, आपसी समझदारी से हर समस्या का हल निकालेंगे।
उपाय- भगवान विष्णु की आरती करें।

कन्या- आज लव लाइफ में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। बहस करने की बजाय समस्या का हल निकालेंगे तो समस्या खत्म होगी अन्यथा सारा दिन मूड खराब रहेगा।
उपाय- भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।

तुला- लव लाइफ में तनाव को कम करने का प्रयास करें। अपनी कथनी और करनी में अंतर न रखें। इससे रिश्ते में अनदेखी दरार पनपने लगेगी। जो रिश्ते में नकारात्मकता बढ़ाएगी।
उपाय- चंदन का तिलक लगाएं।

वृश्चिक- आज लव पार्टनर को प्रपोज करने का रिस्क लेने से बचें। समय ठीक नहीं है, थोड़ा इंतजार का मजा लें। मैरिड लाइफ में खुशी भरे पल आएंगे। जो रिश्ते को मजबूत करेंगे।
उपाय- भगवान विष्णु को पीले रंग का फूल भेंट करें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

धनु- आज वर्क प्लेस की किसी बात को लेकर तनाव में बढ़ोतरी हो सकती है। साथी की सलाह बिगड़े काम बना सकती है। फैमिली लाइफ में स्थितियां आपके कंट्रोल में रहेंगी।
उपाय- भगवान विष्णु को सुखे मेवे का भोग लगाएं।

मकर- गृहस्थ जीवन में चल रही हर समस्या खत्म होगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लव लाइफ में सुख भरे पल आएंगे। संभव है आज साथी प्रपोज करे।
उपाय- ललिता देवी को खीर का भोग लगाएं।

कुंभ- आज फैमिली के साथ भरपूर समय व्यतित करने का मौका मिलेगा। सिंग्लस के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट खुशी का कारण बनेगी। मैरिड झगड़े से बचने का प्रयास करें।
उपाय- भगवान विष्णु को पीले रंग के हलवे का भोग लगाएं।

मीन- कुंवारे और वैवाहिक दोनों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर के बाद कहीं घुमने का प्रोग्राम बन सकता है। पार्टनर के साथ हसीन पल व्यतित होंगे।
उपाय- भगवान विष्णु को मालपुए का भोग लगाएं।

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!