लव राशिफल 17 सितंबर- तेरे संग इश्क तारी है तेरे संग एक खुमारी है

Edited By Updated: 17 Sep, 2025 06:35 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)  आज किसी अनजान चेहरे से दोस्ती होगी। जो आने वाले समय में खूबसूरत रिश्ते में बदल सकती है। मैरिड कपल्स

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)  आज किसी अनजान चेहरे से दोस्ती होगी। जो आने वाले समय में खूबसूरत रिश्ते में बदल सकती है। मैरिड कपल्स की लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- पीले रंग की वस्तुओं का सेवन करें।  

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज किसी से नई दोस्ती होगी। जो जल्दी किसी रिश्ते में बदल सकती है। मैरिड कपल्स की लव लाइफ खुशहाल रहेगी।
उपाय- गाय को चने की दाल खिलाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)  आज आप में सच्चा प्यार पाने की इच्छा जागेगी लेकिन उसे पाने में थोड़ा वक्त लगेगा। स्थिर रिश्ता बनाना है तो पहले अपना व्यवहार बदलें। इससे रास्ते में आने वाली बाधाएं कम होंगी।
उपाय- हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।  

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)  आज घर पर मेहमानों का आना होगा। लव लाइफ का आनंद लेने के लिए प्यार भरे छोटे-छोटे इशारे अपनी बात को समझाने के लिए काफी होंगे।
उपाय- पीपल के पेड़ को अगरबत्ती दिखाएं।  

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)  आज प्रेम संबंधों को खत्म करने का फैसला ले सकते हैं। भविष्य की ओर देखने का समय है। मैरिड कपल्स की लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।  

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज प्यार का इजहार करना हो या घर पर शादी की बात करना। दोनों को लिए समय शुभ है। मैरिड कपल्स कहीं बाहर एकांत में समय व्यतीत करेंगे।
उपाय- हनुमान जी पर सिंदूर चढ़ाएं।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)  आज किसी बहुत अच्छे व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। जो लाइफ में प्यार के रंग भरने का काम करेगा। बहुत जल्द आपकी सोच में भी परिवर्तन आना शुरू हो जाएगा।
उपाय- तुलसी के पौधे पर दीपक लगाएं।  

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी के साथ खूबसूरत पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा। व्यस्त जीवन जी रहे सिंग्लस की लव लाइफ शुरू हो सकती है।
उपाय- केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)  आज पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिलेगा। रोमांस और प्यार का मनचाहा आनंद लेंगे। सिंग्लस के प्रेम प्रसंग शुरु हो सकते हैं।
उपाय- भगवान शिव के मंदिर में नारियल चढ़ाएं।  

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)  आज मैरिड कपल्स का सारा दिन परिवार के साथ खुशी-खुशी व्यतित होगा। लव कपल्स शांत शाम का आनंद लेंगे।
उपाय- गुड़ खाकर घर से निकलें।  

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)  आज आपकी मुलाकात अपने पहले प्यार से हो सकती है। जिसे देखकर पुरानी यादें ताजा होंगी। खुशहाल जीवन जीना है तो वर्तमान में जीएं।
उपाय- हनुमान जी के आगे दीपक लगाएं।  

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)  आपको अपनी रोमांटिक लाइफ पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर गंभीर होना छोड़ दें, फिर देखें कैसे खुशियां आपके पास आ जाएंगी।
उपाय- पीपल पर दीपक लगाएं।  

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!