आज का राशिफल- 30 अप्रैल 2026

Edited By Updated: 30 Apr, 2026 08:08 AM

मेष राशि वालों आज का दिन संतुलित रहेगा। काम के सिलसिले में दूर स्थान या विदेश से जुड़ा अवसर मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही जगह से प्रस्ताव मिल सकता है।

मेष राशि वालों आज का दिन संतुलित रहेगा। काम के सिलसिले में दूर स्थान या विदेश से जुड़ा अवसर मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही जगह से प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। हल्की तबीयत बिगड़ सकती है, सावधानी रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। घर-परिवार के कामों में व्यस्तता रह सकती है। बच्चों की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज आपके लिए प्रगति का दिन है। व्यापार में कोई बड़ा समझौता आपके पक्ष में हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। विद्यार्थी अपनी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। कार्यस्थल पर माहौल आपके अनुकूल रहेगा। परिवार में चल रही दूरियां खत्म होंगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आनंदमय रहेगा। पढ़ाई करने वालों का ध्यान शिक्षा में लगेगा। घर में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बनेगा। व्यापार में आ रही परेशानियां कम होंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। बोलचाल में मिठास बनाए रखें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यस्थल पर साथियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन साधारण रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी। व्यापार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन प्रगति देने वाला रहेगा। व्यापार के सिलसिले में नए संपर्क बनेंगे। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित रहेगा। युवा अपने करियर को लेकर नई दिशा में सोच सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। पुराने अधूरे कार्य दोस्तों की मदद से पूरे हो सकते हैं। आर्किटेक्चर या डिजाइन से जुड़े लोगों को नया काम मिल सकता है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि वालों आज का दिन शुभ रहेगा। युवा अपने व्यवसाय की शुरुआत के बारे में विचार कर सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें और किसी पर जल्दी भरोसा न करें। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!