Edited By Sarita Thapa,Updated: 26 Jul, 2026 04:50 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के साथ सख्त व्यवहार रखने से बचें, नहीं तो इसका बुरा असर दोनों के रिश्ते में देखने को मिल सकता है।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के साथ सख्त व्यवहार रखने से बचें, नहीं तो इसका बुरा असर दोनों के रिश्ते में देखने को मिल सकता है। सिंगल अपने अकेलेपन को एन्जॉय करेंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज रिश्ते में खुशहाली बनी रहेगी। साथी के साथ रोमांटिक पलों को एन्जॉय करने के लिए अकेले में समय व्यतीत करेंगे। सिंगल की क्रश के साथ दोस्ती थोड़ी आगे बढ़ सकती है।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) साथी आपकी कहीं किसी बात को लेकर आपसे रूठ सकते हैं, जिस कारण आज लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी। सिंगल क्रश को प्रपोज करने के लिए दोस्तों की मदद लेंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी आपके साथ प्यार भरी नोंकझोंक कर सकते हैं, जिससे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। सिंगल का दिल क्रस को पाने के लिए बेताब रहेगा।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी के साथ रोमांटिक मूवी डेट का प्लान बन सकता है, दोनों अपने रिश्ते को रोमांस की नई ऊंचाईयों पर लेकर जाने का प्रयास करेंगे। क्रश भी धीरे-धीरे सिंगल की तरह आकर्षित हो सकते हैं।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी आपको बताएंगे कि वो आपसे कितना प्यार करते हैं, उनकी इन बातों को सुनकर आप भी खुशी से झुम उठेंगे। सिंगल की अचानक एक्स से मुलाकात हो सकती है।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज शादीशुदा लोग हनीमून के लिए विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अन्य अपनी लव लाइफ को पहले से बेहतर करने का प्रयास करेंगे। सिंगल का दिल क्रश को किसी ओर की बाहों में देखकर उदास हो जाएगा।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। साथी की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सिंगल की लाइफ में कोई प्यार के रंग भर सकता है।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज प्यार में पड़े लोग सारी दुनिया को भुलाकर बस अपने प्रिय के प्यार में डूबे रहेंगे। अन्य साथी को कोई तोहफा दे सकते हैं। सिंगल सोशल मीडिया पर किसी से अपनी दोस्ती की शुरुआत कर सकते हैं।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज का दिन बहुत खास रहने वाला है। लव लाइफ में रोमांस का जबरदस्त तड़का लगेगा। सिंगल ऑफिस में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। अन्य साथी के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं। सिंगल क्रश को चुप-चुप कर देखने का प्रयास करेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी पुरानी बातों के याद करते हुए थोड़े भावुक हो जाएंगे। दोनों एक-दूसरे को खुश करने के लिए अंतरंग क्षणों का मजा लेंगे। सिंगल को मनचाहा साथी मिलने के संकेत बन रहे हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ