लव राशिफल 11 मई-  तुम दिल की धड़कन में रहते हो

Edited By Updated: 11 May, 2022 08:03 AM

love rashifal in hindi

इन राशि वालों पर आज प्यार और पैसा खूब बरसने वाला है। दिल भर कर साथी के साथ मजेदार पलों का लुत्फ लेंगे। बरसों की दबी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इन राशि वालों पर आज प्यार और पैसा खूब बरसने वाला है। दिल भर कर साथी के साथ मजेदार पलों का लुत्फ लेंगे। बरसों की दबी ख्वाहिशें पूरी होंगी। सिंगल खुद को क्रश की बांहों में पाएंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज दिनचर्या कुछ खास नहीं रहेगी लेकिन साथी की बांहों में सुकून का अनुभव होगा। दोनों आने वाले कल की खूबसूरत योजनाएं बनाएंगे। सिंगल को मनचाहा साथी प्रपोज करेगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज प्रेम और दांपत्य सम्बन्धो पर कामदेव खास मेहरबान रहने वाले हैं। लव लाइफ में बड़े बदलाव हो सकते हैं, जो केवल सपना था वो हकीकत में बदलेगा। खुशियां बटोरने के लिए तैयार रहें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज इन राशि के लवर्स को थोड़ा संभल कर रहना होगा। परिवार को प्रेम प्रसंग के बारे में पता लग सकता है। लव लाइफ में विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। सिंगल को किसी का साथ पाने की इच्छा रहेगी।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज एक्स को मिलकर आंखे नम होंगी। लव लाइफ को लेकर उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सिंगल शादी का मन बनाएंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)  आज लव पार्टनर से मनमुटाव होने की संभावना है। क्रोध पर संयम रखें। दांपत्य जीवन में व्यस्तता के चलते एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। सिंगल को एक्स के साथ पैचअप करने का मौका मिलेगा।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज का दिन मस्ती भरा रहेगा, पर्याप्त पैसा और रोमांस जीवन में चार चांद लगा देगा। लव लाइफ का जमकर मजा लेंगे। सिंगल को जो अधूरी खुशियां लग रही थी वो पूरी होंगी। 

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज का दिन हर आयु वर्ग के लिए शानदार रहने वाला है। लव और रोमांस को लेकर मन की हर इच्छा पूरी होगी। काम के सिलसिले में किसी से छोटी सी मुलाकात प्यार में बदल सकती है।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज का दिन लव लाइफ को लिए तो मधुर रहेगा लेकिन परिवार में कोई समस्या हो सकती है। दूसरों की कही सुनी बातों पर विश्वास न करें। सिंगल सोशल नेटवर्किंग साइट पर धोखा खा सकते हैं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज लव लाइफ में ऊर्जा पहले से अधिक रहेगी। साथी आपकी प्रफोर्मेंस से बहुत खुश होंगे। रिश्ते में मधुरता और प्रेम बढ़ेगा। सिंगल को किसी खास का इंतज़ार रहेगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) साथी के साथ मीठी नोक-झोंक कब तकरार का रूप ले लेगी पता ही नहीं चलेगा, संभल कर रहें। प्रेम में इगो को न आने दें। सिंगल अपनी शादी की बात घर पर कर सकते हैं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) अपने तन मन को शांत करने के लिए कुछ नया ट्राई करने के चक्कर में साथी के साथ तकरार होने की संभावना है। इमोशनस को कंट्रोल में रखें। सिंगल को लव पार्टनर मिलेगा लेकिन अंडरस्टैंडिंग में समय लगेगा।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!