Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Sep, 2026 10:18 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस सप्ताह लव लाइफ को खूब एंजॉय करने वाले हैं। सेहत का खास ध्यान रखें,
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस सप्ताह लव लाइफ को खूब एंजॉय करने वाले हैं। सेहत का खास ध्यान रखें, अंतरंग संबंध बनाते समय साफ़-सफाई पर गौर करें, इंफेक्शन हो सकती है। सिंगल का मन एक्स के पास वापिस जाने को करेगा। अन्य क्रश के साथ रोमांस में डूबे रहेंगे।
उपाय- अपनी दिनचर्या से लेकर छोटी-छोटी खुशियां साझा करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) इस वीक लव लाइफ में रोमांस के रंग भरने के लिए खुद से पहल करनी होगी, तभी मनचाहे संबंधों का मजा ले पाएंगे। सिंगल क्रश को दीवानों का तरह चाहेंगे लेकिन ये एकतरफा प्यार शायद अधूरा ही रह जाए। समय रहते कोई ठोस कदम उठा लें तो बेहतर होगा।
उपाय- अपने वास्तविक रिश्ते में विश्वास, संवाद, सम्मान बनाए रखें व एक-दूसरे को समय दें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम संबंधों के लिहाज से ये वीक बेहद ही शानदार रहने वाला है। रोमांस करने के लिए बहुत से मौके मिलेंगे, जिनका भरपूर लाभ उठाना आपके हाथ में होगा। सिंगल अपने क्रश को लुभाने के लिए नए-नए तरीके अपनाएंगे। ध्यान रखें, कहीं जोश में होश न खो जाए और आपको लेने के देने पड़ जाएं।
उपाय- किसी भी तरह का लव बॉन्ड बढ़ाने वाला रत्न पहनने में जल्दबाजी न करें। किसी विद्वान से परामर्श करने के बाद ही धारण करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) इस वीक रिलेशनशिप में फ्रेशनेस लाने के लिए साथी आपके मन की बात को समझने का प्रयास करेंगे। उनके छोटे-छोटे यत्न आपको ढेरों खुशियां देंगे। सिंगल का व्यवहार देखकर क्रश और करीब आ जाएगा लेकिन नजदीकियों को प्रेम समझने की भूल न करें।
उपाय- शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) इस सप्ताह साथी आपके साथ एकांत में बहुत सारा रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। खूबसूरत मोमेंट की प्रतीक्षा खत्म होने में कुछ ही समय बाकी है, तैयारी कर लें। सिंगल को आज नए-नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, इसी बीच अपने प्यार को पाने की ललक समाप्त होगी।
उपाय- भावनात्मक स्थिरता और मन की शांति के लिए छोटी-छोटी बातों को भूलना सिखें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) इस वीक बिजी समय के कारण साथी आपके साथ रोमांस नहीं कर पाएंगे। प्यार की तमन्ना में तड़पना पड़ेगा। सिंगल पंख खोल कर नई उड़न भरने का प्रयास करेंगे लेकिन एक्स के प्रेम का बंधन उन्हें वापिस पुराने रिश्ते में आने को मजबूर करेगा।
उपाय- प्रेम संबंधों में मधुरता के प्रतीक के रूप में गुलाब या अन्य सुगंधित फूल समय-समय पर एक-दूसरे को भेंट करते रहें।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) इस वीक लव लाइफ काफी रोमांचक रहेगी। साथी रोमांटिक फील करवाएंगे। इन पलों को बेहतरीन बनाने के लिए पार्टनर के साथ संबंधों का खूब मजा लेंगे। सिंगल का समय ठीक-ठाक रहेगा लेकिन अभी सच्चा प्रेम मिलने में समय लगेगा। फ्रेंड्स फॉर बेनिफिट्स का मजा ले सकते हैं।
उपाय- शुक्रवार को 108 बार “ॐ शुक्राय नमः” का जाप करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) इस हफ्ते साथी की खूबियां आपके दिल पर राज करेंगी। अन्य का सप्ताह रोमांच से भरपूर रहेगा। सिंगल अभी एक्स की यादों में सिमटे रहेंगे लेकिन जल्द ही कोई नया साथी जीवन में प्रवेश करेगा।
उपाय- घर में साफ-सफाई व सुगंध का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) इस वीक आपके प्यार का नशा साथी के सिर चढ़कर बोलेगा। अपने सोलमेट को परिवार से मिलवाएंगे तो शुभ रहेगा। सिंगल को शुरूआती प्रेम जीवन में छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- मां लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज पार्टनर का जोश देखकर आपके अंदर भी खूब ऊर्जा भर जाएगी। इस ऊर्जा को जाया नहीं जानें देंगे। सिंगल दिन और रात अपनी शादी के सपने देखेंगे, जो जल्द ही हकीकत में बदलेंगे।
उपाय- हर शुक्रवार को अपने पार्टनर के साथ कुछ समय बिना मोबाइल के बिताएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) इस सप्ताह कुछ ऐसा हो सकता है की साथी लव लाइफ में झूठ और परेशानियों को न्योता दें। जितना हो सके बहस से बचें और सच का सहारा लें। प्रेम जीवन को संवारना या बिगाड़ना आपके अपने हाथ में है। सिंगल की तन्हाई दिन ब दिन बढ़ती हुई नजर आएगी।
उपाय- बेडरूम में अनावश्यक सामान, टूटे हुए सामान या बहुत ज्यादा अव्यवस्था न रखें।
शुभ रंग- लाइट ब्लू
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) इस वीक आपके जीवन में किसी तीसरे की एंट्री हो सकती है। जिस वजह से माहौल थोड़ा नकारात्मक रहेगा। परिस्थितियों को संभालने के लिए थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। सिंगल अपनी रोमांस की आग को बुझाने के लिए ऑनलाइन डेटिंग एप का सहारा लेंगे।
उपाय- शुक्र ग्रह के लिए मंत्र जाप करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6