Edited By Sarita Thapa,Updated: 27 Apr, 2026 01:04 PM

ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के जन्म का नक्षत्र उसके स्वभाव और व्यक्तित्व पर असर डालता है। नक्षत्रों को व्यक्ति के भाग्य का आईना भी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष नक्षत्रों में पैदा होने वाली लड़कियां अपने साथ विशेष दैवीय...
Nakshatra Astrology Girls : ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के जन्म का नक्षत्र उसके स्वभाव और व्यक्तित्व पर असर डालता है। नक्षत्रों को व्यक्ति के भाग्य का आईना भी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष नक्षत्रों में पैदा होने वाली लड़कियां अपने साथ विशेष दैवीय ऊर्जा लेकर आती है। ये लड़कियां अपने पिता और परिवार के लिए बहुत लकी होती है। उनके पैदा होने से पिता के जीवन में धन, समृद्धि का आगमन होता है, वहीं इनके जन्म के प्रभाव से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। ये लड़कियां न केवल घर में खुशियां लेकर आती है, बल्कि अपने व्यवहार और गुणों से माता-पिता का नाम भी रोशन करती हैं। तो आइए जानते हैं किन नक्षत्रों में पैदा होने वाली लड़कियां पिता के लिए सौभाग्यशाली होती है।
रवि नक्षत्र में जन्म लेने वाली लड़कियां
रवि नक्षत्र में पैदा होने वाली बेटियां अपने पिता और परिवार के लिए बहुत लकी होती है। सूर्य के प्रभाव के कारण इस नक्षत्र में जन्म लेने वाली पुत्रियों में साहस, निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व गुण कूट-कूट के भरा हुआ होता है। इस नक्षत्र में पैदा हुई बेटियों के जन्म से पिता का भाग्य सूर्य की तरह चमकने लगता है।

मृगशिरा और धनिष्ठा नक्षत्र
इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले बेटियां घर में न केवल घर में खुशियां लेकर आती है, बल्कि अपने व्यवहार और गुणों से माता-पिता का नाम भी रोशन करती हैं। ये अपनी बुद्धिमत्ता और कड़े परिश्रम के लिए जानी जाती हैं। अक्सर देखा जाता है कि इस नक्षत्र की लड़कियां अपनी मेहनत और बुद्धि से अपने परिवार को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाती है।
रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र
इस नक्षत्र में पैदा हुई बेटियां अपने पिता के लिए लकी तो होती ही हैं, लेकिन अपने परिवार के लिए भी बहुत भाग्यशाली मानी जाती है। साथी ही पिता की निरंतर तरक्की होती है। ऐसी लड़कियां बहुत ही शांत और प्यारी स्वभाव की होती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ