Maha Ashtami 2024: आज 2 शुभ योगों का हो रहा निर्माण, इन राशियों के लिए खुलेंगे भाग्य के द्वार

Edited By Prachi Sharma,Updated: 16 Apr, 2024 07:10 AM

maha ashtami

आज नवरात्रि के पावन पर्व का आठंवा दिन है। आज के दिन मां महागौरी की पूजा करना का विधान है और कन्याओं का पूजन किया जाता है। मां महागौरी का वाहन वृषभ है और मां की चार भुजाएं हैं। मान्यताओं के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Maha Ashtami 2024: आज नवरात्रि के पावन पर्व का आठंवा दिन है। आज के दिन मां महागौरी की पूजा करना का विधान है और कन्याओं का पूजन किया जाता है। मां महागौरी का वाहन वृषभ है और मां की चार भुजाएं हैं। मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति आज के दिन महागौरी की पूजा करता है उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। इसके अलावा आपको बता दें कि आज के दिन बेहद ही दो शुभ का निर्माण होने जा रहा है। ज्योतिष एक्सपर्ट्स के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी पर सर्वार्थसिद्धि और रवि योग बन रहा है। ये योग कुछ राशियों को लिए बेहद ही शुभ होने जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां-

PunjabKesari Maha Ashtami

Taurus वृष राशि
आज माता रानी की कृपा से वृष राशि के जातकों को बहुत ही शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अगर आपका कोई कार्य रुका हुआ था तो वो भी पूरा हो जाएगा। इसके अलावा धन आगमन की भी सम्भावना है। घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत भी ठीक-ठाक रहेगा।

Cancer कर्क राशि
इस शुभ योग की वजह से कर्क राशि के जातक को हर क्षेत्र में फायदा मिलेगा। धन के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। बहुत से प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। पीले रंग के फलों का दान करने से और भी ज्यादा शुभ फल प्राप्त होंगे। सेहत से जुड़ी अगर कोई दिक्कत है तो वो ठीक हो जाएगी। दोस्तों के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा।

Virgo कन्या राशि
मां अम्बा की कृपा से कन्या राशि के जीवन में धन आने के योग बन रहे हैं। अनचाहे  शत्रुओं से मुक्ति मिलने की सम्भावना है। इसके अलावा बहुत दिनों बाद रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। सुखद यात्राओं पर जा सकते हैं। हर कार्य को करने के लिए माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। बेवजह की चिंताओं से भी मुक्ति मिलेगी।

PunjabKesari Maha Ashtami

Capricorn मकर राशि
धन के लिहाज से मकर राशि के जातकों को धन की कमी नहीं रहेगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ चल रहा वाद-विवाद भी समाप्त हो जाएगा। मनचाहे फल की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी जगह धन निवेश किया था वो वहां से फायदा मिलने की सम्भावना है।

Pisces मीन राशि
इन योगों के बाद आपको हर जगह से सफलता प्राप्त होगी। करियर से जुड़ी सारी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। आर्थिक दशा पहले से ज्यादा बेहतर हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। करियर के लिए की गई मेहनत रंग लाएगी। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सीरियस रहेंगे। 

PunjabKesari Maha Ashtami

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!