Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Oct, 2023 07:15 AM
गया (प.स.): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को यहां बोधगया के महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर भी इस दौरान वहां मौजूद थे। जिला प्रशासन के एक
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
गया (प.स.): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को यहां बोधगया के महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर भी इस दौरान वहां मौजूद थे। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू गया हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद 1,500 साल पुराने महाबोधि मंदिर गई।
दिन में राष्ट्रपति का राज्य की तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स),पटना और महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई।