March 2024 Leo Horoscope: सिंह राशि के लिए मार्च महीने का मासिक राशिफल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 20 Feb, 2024 07:05 AM

1 मार्च को केतु दूसरे भाव में हैं। यहां पर केतु का गोचर बढ़िया नहीं माना जाता है। चंद्रमा का गोचर तीसरे भाव में हो रहा है पहली तिथि को। शुक्र का छठे भाव में गोचर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

March 2024  Leo Horoscope: 1 मार्च को केतु दूसरे भाव में हैं। यहां पर केतु का गोचर बढ़िया नहीं माना जाता है। चंद्रमा का गोचर तीसरे भाव में हो रहा है पहली तिथि को। शुक्र का छठे भाव में गोचर बढ़िया नहीं है। ये अपनी उच्च राशि में शुभ गोचर में हैं। बुध और सूर्य का गोचर सप्तम में बढ़िया नहीं है। राहु अष्टम में बढ़िया फल नहीं करते लेकिन गुरु नौवें भाव में शुभ गोचर में हैं। शुक्र राशि बदलकर सप्तम भाव में आ जाएंगे। बुध राशि बदलकर अष्टम भाव में  आ जाएंगे। 14 मार्च को सूर्य अष्टम भाव में आ जाएंगे। मंगल का गोचर आपके लिए शुभ नहीं है। बुध और गुरु आपके लिए शुभ गोचर में रहेंगे। 

Position of Karma and Income Place in the month of March मार्च महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कारोबार के स्वामी हैं शुक्र। वो मंगल और शनि के साथ हैं। इसका मतलब इस महीने काम में आपको थोड़ा सा डिले देखने को मिलेगा। हो सकता है उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट न आए। ऐसी स्तिथि पेशेंस को बरकरार रखें। गुरु भाग्य स्थान में बैठे हैं। इसका कोई न कोई हल जरूर निकालेंगे। गुरु आपके चन्द्रमा को दृष्टि देते हैं और पंचम भाव को दृष्टि देते हैं। ये बुद्धि और विवेक का भाव है। मंगल की दृष्टि कर्म स्थान के ऊपर है। आप अपनी तरफ से पूरा प्रयास करेंगे हो सकता है आपकी तरफ से कोई न कोई डिले हो जाए। भाव का स्वामी शनि के साथ आ गया। केतु की दृष्टि भी दशम के ऊपर पड़ रही है। आय भाव का स्वामी आपके पक्ष में नहीं है। लेकिन 7 दिन के बाद समय थोड़ा सही हो जाएगा। बुध धन भाव को देखेंगे वहां पहले से ही केतु विराजमान है। 7 मार्च के बाद मनी फ्लो थोड़ा सा बढ़ना शुरू होगा। अगर किसी जगह धन रुका हुआ था वो वहां से भी धन मिलने की सम्भावना है। गुरु की दृष्टि हमेशा आपके लिए शुभ रहेगी। 

Relationship status in the month of March मार्च महीने में रिलेशन की स्थिति: यहां मार्च के महीने में आपको थोड़ा सा संभल कर रहना होगा। सप्तम भाव के ऊपर शनि और मंगल का प्रभाव है। पार्टनर की हेल्थ को लेकर कोई समस्या हो सकती है। आपकी अपनी वाणी में गुस्सा आ सकता है। शनि सीधी दृष्टि से आपके लग्न को देख रहे हैं। फैमिली वाले भाव में केतु पहले से विराजमान हैं। हो सकता है आप रिलेशनशिप में थोड़ा सा ओवर रियेक्ट कर जाएं। सिंगल की बात करें तो उनके लिए समय बढ़िया है। गुरु आपके पंचम को एक्टिवेट कर रहे हैं। शादी होने की संभावना है। 

Health status in the month of March मार्च महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ के लिए से समय ठीक रहेगा। बहुत ज्यादा पाप प्रभाव नहीं है छठे भाव के ऊपर। केतु इस भाव को देख रहे हैं। अष्टम भाव में लगने के स्वामी का आना ये सही नहीं है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। 

Status of education in the month of March मार्च महीने में शिक्षा की स्थिति: पांचवें भाव के ऊपर गुरु की दृष्टि है। त्रिकोण गुरु के द्वारा एक्टिवेट है। पढ़ाई में आपका मन लगेगा। छात्रों के लिए समय बेहद ही शानदार रहने वाला है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!