Market Astrology (13 से 19 अगस्त तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव

Edited By Updated: 13 Aug, 2025 06:59 AM

market astrology

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (13 से 19 अगस्त तक) के उत्तरार्द्ध में दो सितारे सूर्य तथा शुक्र अपना राशि परिवर्तन करते हैं। इनमें से एक शुक्र सप्ताह के आखिरी दिन बहुत देर गई रात को राशि बदलता है, इसलिए उसका असर इस सप्ताह की मार्कीट पर नहीं पड़ेगा।...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (13 से 19 अगस्त तक) के उत्तरार्द्ध में दो सितारे सूर्य तथा शुक्र अपना राशि परिवर्तन करते हैं। इनमें से एक शुक्र सप्ताह के आखिरी दिन बहुत देर गई रात को राशि बदलता है, इसलिए उसका असर इस सप्ताह की मार्कीट पर नहीं पड़ेगा। सिर्फ सूर्य का राशि परिवर्तन ही आलोच्य सप्ताह की मार्कीट को प्रभावित कर सकता है। इसके अतिरिक्त बृहस्पति, मंगल नक्षत्र पर तथा शनि नक्षत्र के चरण पर स्थिति बदलकर अच्छी उठा-पटक दर्शाता है।  

जहां तक मार्कीट रुख का संबंध है, ख्याल है कि शुरू सप्ताह से तो पिछला रुख ही जारी रहेगा, किंतु 18 अगस्त का दिन इंपोर्टैंट हो सकता है, क्योंकि इस दिन खुलते बाजार झटका के साथ मार्कीट एक रुख पकड़ सकती है-वैसे 13 को कमीबेशी, 14 अगस्त मजबूती, फिर 18 अगस्त दोपहर एक बजे के बाद नर्मी का रिएक्शन आ सकता है।

तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति इत्यादि में 13 अगस्त को कमीबेशी, 14 अगस्त मजबूती, 15-16 तथा 17 को बाजार की छुट्टी, 18 अगस्त को खुलते बाजार में उछाल आने की आशा। कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में उठा-पटक होती रहेगी, किंतु 18-19 अगस्त को मार्कीट एक रुख के प्रभाव में चलेगी। शेयर मार्कीट में 13,14 अगस्त को उठा-पटक का रिएक्शन आता रहेगा, फिर 15,16, 17 अगस्त को बाजार बंद रहेगा, 18 को जो रुख बन गया, वही रुख 19 अगस्त को भी बना रहेगा।

सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में मोटे तौर पर पिछला रुख ही शुरू से चलता जाएगा। बीच में 13,14 को हलचल भी देखने को मिलेगी। फिर 18 अगस्त को बाजार पर नजर रखें। 18 वाला रुख 19 अगस्त को भी बना रहेगा, गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं एवं मिश्री में 18 अगस्त को तेजी रहने पर 19 को भी तेजी रहेगी।

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में  शुरू सप्ताह से मंदा, किंतु 17 अगस्त के बाद तेजी का असर रहेगा। हाजिर मार्कीट में शुरू सप्ताह से खामोशी रहेगी, किंतु बिकवाल किसी-किसी समय काम करता नजर आ सकता है। फिर 18,19 अगस्त दोनों दिन लवाल की बढ़ी हुई एक्टीविटी दिखेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!