Edited By Sarita Thapa,Updated: 13 May, 2026 10:25 AM
आलोच्य सप्ताह (13 मई से 19 मई तक) का पूर्वाद्र्ध काफी इंपोर्टैंट होगा, क्योंकि इस दौरान तीन सितारे शुक्र, बुध तथा सूर्य अपना राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र मिथुन राशि पर तथा बुध-सूर्य, वृष राशि पर प्रवेश करते हैं।
Market Astrology : आलोच्य सप्ताह (13 मई से 19 मई तक) का पूर्वाद्र्ध काफी इंपोर्टैंट होगा, क्योंकि इस दौरान तीन सितारे शुक्र, बुध तथा सूर्य अपना राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र मिथुन राशि पर तथा बुध-सूर्य, वृष राशि पर प्रवेश करते हैं। इसके अतिरिक्त सप्ताह में बुध तथा शनि नक्षत्र पर तथा बृहस्पति नक्षत्र के चरण पर अपनी स्थिति भी बदलते हैं। शुक्र, बुध, सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण टूटते-बनते ग्रह योग तथा अन्य तबदीलियों को स्टडी करने से मालूम देता है कि आलोच्य सप्ताह में जहां जोरदार उठापटक देखने को मिल सकती है वहां एक रुख की शुरूआत भी हो सकती है, इसलिए मार्कीट को देख-परख कर काम करने वाले नुकसान के रिस्क से भी बचे रहेंगे। आलोच्य सप्ताह में 14 तथा 15 मई खास दिन। दोनों दिनों के लिए किसी अच्छे मौके पर लगे एक तरफे फल सकते हैं-नोट करें कि 15 मई वाला रुख सप्ताहांत तक चल सकता है। वैसे 13 मई पूर्व दोपहर साढ़े ग्यारह बजे के बाद मजबूती तथा 18 मई नर्मी का रिएक्शन आ सकता है। 19 मई बाद दोपहर अढ़ाई बजे के बाद मजबूती का रिएक्शन आएगा।
तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल-तेल-बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों, वनस्पति इत्यादि में 13 मई पूर्व दोपहर साढ़े 11 बजे के बाद मजबूती का रिएक्शन, 14 मई को मार्कीट एकदम टूट सकती है। 15 मई जो रुख बना, वह आगे चलता जाएगा, बीच में 18 मई को नर्मी का तथा 19 को बाद दोपहर अढ़ाई बजे के बाद मजबूती का रिएक्शन आ सकता है। काटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में 14 मई को मंदी का झटका आ सकता है जबकि 15 मई को एकतरफा झटका आने की आशा। शेयर मार्कीट में 14 मई के लिए किसी अच्छे समय पर लगा मंदा फल सकता है। फिर 15 तारीख को मार्कीट रुख को देखकर आगे काम करें-वैसे 18 मई नर्मी का रिएक्शन।
सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 13 मई पूर्व दोपहर साढ़े ग्यारह बजे के बाद मजबूती का रिएक्शन, 14 मई रेट गिर सकते हैं। 15 मई खास दिन, इस दिन एकतरफा झटका आ सकता है, ख्याल है कि 15 मई वाला रुख सप्ताहांत तक चलेगा, वैसे 18 मई को नर्मी का रिएक्शन आ सकता है। फिर 19 तारीख को बाद दोपहर अढ़ाई बजे के बाद मजबूती का रिएक्शन आने की आशा है। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं एवं मिश्री इत्यादि में 14-15 मई दोनों दिन एकतरफे झटके आने की आशा।
गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में 15 मई को तेजी का झटका आने पर आगे तेजी चलेगी किंतु यदि 15 मई को मंदा बन जाए तो फिर आगे मंदा का काम करें। हाजिर मार्कीट में 14 मई को बिकवाल छाया रह सकता है फिर आगे दोनों लवाल बिकवाल काम करने से बचते नजर आएंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ