Mathura: मथुरा में भगवान कृष्ण का मुस्लिम भक्त, लिख चुके हैं 25 पुस्तकें
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Jan, 2023 10:03 AM

मथुरा के सत्तार अहमद की कृष्ण भक्ति इन दिनों चर्चा में है। इन्होंने कृष्ण भक्ति में 12 वर्ष से भोजन करना छोड़ दिया था।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मथुरा (इंट): मथुरा के सत्तार अहमद की कृष्ण भक्ति इन दिनों चर्चा में है। इन्होंने कृष्ण भक्ति में 12 वर्ष से भोजन करना छोड़ दिया था। वह दिनभर में केवल आधा लीटर दूध, चाय और पानी ही पीते हैं। केवल यही नहीं 21 वर्ष की आयु से ही सत्तार भगवान कृष्ण की भक्ति कर रहे हैं।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
सत्तार भगवान श्री कृष्ण पर अब तक 25 पुस्तकें लिख चुके हैं। 68 वर्ष के सत्तार अहमद मूल रूप से हाथरस के नगला उदयभान गांव के रहने वाले हैं। गांव के नाम के आधार पर लोग उन्हें ‘चाचा उदयभानी’ भी बुलाते हैं।
