Edited By Sarita Thapa,Updated: 06 Sep, 2026 09:34 AM

भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्लो हिंदू मंदिर में 3 और 4 सितंबर को श्रद्धा, भक्ति और सामुदायिक उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। दो दिनों तक मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, प्रार्थना और विशेष धार्मिक आयोजनों के बीच ‘हरे कृष्ण’ के जयघोष गूंजते...
स्लो (यू.के.) (इंट): भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्लो हिंदू मंदिर में 3 और 4 सितंबर को श्रद्धा, भक्ति और सामुदायिक उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। दो दिनों तक मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, प्रार्थना और विशेष धार्मिक आयोजनों के बीच ‘हरे कृष्ण’ के जयघोष गूंजते रहे। यू.के. में बसे भारतीय समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने समारोह में भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे उल्लास के साथ मनाया।
विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन
जन्माष्टमी समारोह के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी मनाई। मंदिर परिसर पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
भारतीय समुदाय ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी
समारोह की व्यवस्थाओं में इंडियन डायस्पोरा इन यू.के. (आई.डी.यू.के.) से जुड़े स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय योगदान दिया। स्वयंसेवकों ने मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सहायता करने के साथ-साथ आयोजन को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में सहयोग किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच सामुदायिक सहभागिता ने समारोह को और खास बना दिया।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ