Monthly Tarot Horoscope July 2023: आपके कार्ड लाए हैं क्या खास

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Jun, 2023 07:40 AM

monthly tarot horoscope

मेष- ये महीना ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आय के बहुत से साधन बनेंगे। कोई नया वाहन या घर खरीदने का प्लान बना सकते हैं। युवाओं को नई-नई चीज सीखने का मौका

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- ये महीना ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आय के बहुत से साधन बनेंगे। कोई नया वाहन या घर खरीदने का प्लान बना सकते हैं। युवाओं को नई-नई चीज सीखने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए ये माह खुशियां लेकर आएगा। महीने के अंत के समय परिवार के साथ किसी बात को लेकर नोंक-झोंक हो सकती है, कुछ भी बोलने से पहले एक बार जरूर सोच लें। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, बुखार होने की संभावना है।
उपाय- क्षमता अनुसार दान करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

वृष- ये महीना मिलाजुला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। नौकरीपेशा लोग सारा माह अपने काम को समय से पूरा करने में लगे रहेंगे। महीने के मध्य में परिवार के साथ हंसी-खुशी भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम करवाने का प्लान बनते-बनते कैंसिल हो सकता है। सेहत को लेकर दिक्कत रहेगी इसलिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
उपाय- तांबे के छोटे कलश में चावल भरकर घर के मंदिर में रख दें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

मिथुन- इस महीने पैसे से जुड़ी सारी परेशानियां हल होती हुई नजर आएंगी। ऑफिस में काम कर रहे लोग अपने अधिकारियों से थोड़ा परेशान रहेंगे। कारोबार में मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। छात्रों की बात करें तो पढ़ाई को लेकर चिंता सताएगी। अगर किसी जगह निवेश कर रहे हैं तो बहुत सोच-समझ कर करें। शरीरीरिक के साथ मानसिक सेहत का भी ध्यान रखें।
उपाय- किचन में एक बाल्टी पानी भरकर रख दें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

कर्क- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र के लिए की गई यात्रा सफल साबित होगी। व्यापार में स्मार्ट नीतियों को अपनाएंगे तो ही सफल होंगे। युवा कोई भी फैसला तुरंत न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की तरफ से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। महीने के अंत में परिवार के साथ बैठकर कुछ जरुरी योजना बनाएंगे।
उपाय- विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

सिंह- ये महीना व्यापार करने वालों के लिए बढ़िया रहने वाला है लेकिन किसी को भी कोई उधार न दें। नौकरी में मेहनत के उचित परिणाम न पाकर मन कुछ उदास सा रह सकता है। किसी पुराने दोस्त से मिलने का प्लान बनाएंगे। बच्चों की किसी गलती पर उन्हें छोटा समझ के माफ कर दें। परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए समझदारी से काम लें।
उपाय- घर से मीठा खाकर बाहर निकलें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

कन्या- इस महीने धन से जुड़ी परेशानियों से निजात मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके बढ़िया व्यवहार की वजह से कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। दोस्तों के साथ शॉपिंग करने जाएंगे लेकिन सोच-समझ कर खर्च करें। परिवार के द्वारा कही गई बात का बुरा न मानें। सेहत की बात करें तो ये समय कुछ ज्यादा ठीक नहीं रहेगा, समय-समय पर डॉक्टर से चेकअप करवाते रहें।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- इस मंथ जो लोग नौकरी की तलाश में थे, उन्हें जॉब मिलने की संभावना है। धन संबंधित मामले में किसी को दखलंदाजी न करने दें। दोस्तों के साथ किसी को लेकर अनबन हो गई थी, उसे दूर करने की कोशिश में लगे रहेंगे। नई संपत्ति खरीदने से पहले परिवार में किसी वरिष्ठ की सलाह जरूर लें। सिरदर्द और अपच की समस्या से परेशान रहेंगे, खान-पान पर ध्यान दें।
उपाय- भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

वृश्चिक- इस महीने नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट कंप्लीट करने में लगे रहेंगे लेकिन इसके बीच कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों का समय ठीक-ठाक ही रहेगा। माह के अंत में परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

धनु- इस महीने किसी भी तरह का निवेश करने से बचें, ये समय सही नहीं है। कारोबार करने वाले लोगों को उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने की संभावना है। अपने किसी करीबी दोस्त के साथ मन की बात को शेयर करेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए माह मंगलमय रहेगा। सगे-संबंधियों से अपने घर की कोई निजी बात शेयर न करें। काम के साथ सेहत के लिए भी समय निकालें।
उपाय- मां दुर्गा के नौ रूपों का ध्यान करें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

मकर- यह माह बहुत ही व्यस्तता के साथ बीतेगा। कार्यक्षेत्र में किसी वजह से काम का सारा बोझ आपके ऊपर आ जाएगा। व्यापार करने वाले लोगों को भी बहुत से नए आर्डर मिलेंगे। जो छात्र बाहर जाने की योजना बना रहे थे, उनकी भी इच्छा पूरा होने की संभावना है। शादीशुदा जातक कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। सेहत को लेकर समस्या हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग का दूध और दही के साथ अभिषेक करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

कुंभ- इस महीने व्यापार की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है, यह सुनकर खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए नई उपलब्धि मिलेगी। बैंक में नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर काम का ज्यादा बोझ रहेगा। भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर अनबन चलती रहेगी। जो लोग विवाह के इंतजार में थे, उनके लिए भी यह माह खुशियां लेकर आएगा।
उपाय- सोमवार के व्रत रखें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

मीन- इस मंथ नई जानकारी को व्यापार में कर्मचारियों के साथ शेयर करके की बड़ी योजना बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आंख मूंद कर किसी पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। युवा वर्ग अपने कीमती समय को व्यर्थ न जाने दें। साथी के साथ विश्वास को बढ़ाने के लिए उनकी भावनाओं का सम्मान करें। अनिद्रा जैसी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं, नींद पूरी करने पर ध्यान दें।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
शुभ रंग- हल्का नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5

PunjabKesari kundli
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!