पुरूषों के दिल पर राज़ करती हैं एेसी महिलाएं

Edited By Jyoti,Updated: 10 May, 2018 10:48 AM

nature according to zodiac sign

महिलाओं की ओर पुरूषों का आकर्षित होना कोई नई बात नहीं है। पुरुषों का स्वभाव ही एेसा होता है कि वह बहुत जल्द किसी भी स्त्री की ओर अार्कषित हो जाते हैं। परंतु क्या आपको पता है कि ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार एेसी तीन राशि की महिलाएं होती हैं जिन की ओर...

महिलाओं की ओर पुरूषों का आकर्षित होना कोई नई बात नहीं है। पुरुषों का स्वभाव ही एेसा होता है कि वह बहुत जल्द किसी भी स्त्री की ओर अार्कषित हो जाते हैं। परंतु क्या आपको पता है कि ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार एेसी तीन राशि की महिलाएं होती हैं जिन की ओर पुरुष बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि इन तीन राशियों की महिलाओं का केवल चेहरा सुंदर हो बल्कि इनका व्‍यवहार और बात करने का तरीका भी आकर्षक हो सकता है, जिसके पीछे कोई भी पुरुष इनका दीवाना बन सकता है।

तो आईए आज हम आपको बताएं कि किस प्रकार की महिलाओं के प्रति पुरुष ज्‍यादा आकर्षित होते हैं, और वो कैसी स्त्रियां होती हैं। जिन्‍हें देखने के बाद पुरुष उनकी तरफ खिंचे चले जाते हैं।

वृश्चिक राशि
इस राशि की महिलाओं का चेहरा, स्‍वभाव और वाणी सबको इनका दीवाना बना देती है। कोई भी पुरुष बड़ी सरलता से इनके इन गुणों के जाल में फंस जाता है। इनकी वाणी इतनी मीठी होती है कि हर कोई इनकी ओर अाकर्षित हो जाता है। ये बला की खूबसूरत होने के साथ ही कामुक और सेक्सी भी होती हैं। जो पुरुष इनसे मिलता है वो इन्हें अपना बनाना चाहता है। इनके जादू से कोई भी बच नहीं पाता। ये महिलाएं अपने पार्टनर का चुनाव बहुत सोच-समझकर करती हैं।

मिथुन राशि
इस राशि की महिलाओं का व्यवहार काफ़ी मिलनसार होता है, यही कारण है कि पुरुष इनकी ओर खिंचे चले आते हैं और अपना सब कुछ इन पर न्‍यौछावर करने को भी तैयार हो जाते हैं। इस राशि की महिलाओं को अप्सराओं की कैटेगरी दी गई है। जिस तरह रंभा और मोहिनी ऋषियों को आकर्षित करती थी, उसी तरह इस राशि की महिलाएं पुरुषों को आकर्षित करती हैं। इसके अलावा मिथुन राशि की महिलाएं उम्र बढ़ जाने पर भी खूबसूरत और जवां नजर आती हैं। ये अपनी खूबसूरती से दूसरों को दीवाना बनाती ही हैं, मगर ये भी दूसरों की खूबसूरती की ओर आकर्षित होती हैं।

वृषभ राशि
इस राशि की महिलाएं बेहद आकर्षक होती हैं। इनके बातचीत का तरीका दूसरों से जुड़ा होता है एवं यह काफी मनमौज़ी किस्म की होती हैं। ये अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती हैं इसलिए इनके साथ रहना हर पुरुष के बस की बात नहीं होती। ये सबको अपने कंट्रोल में रखती हैं। साथ ही इन्हें किसी तरह के साधनों की कोई कमी नहीं होती है। इनकी लग्जरी लाईफस्टाइल पुरुषों को इनकी ओर अट्रैक्टिव करती है, हालांकि इन्हें वो ही पुरुष पसंद होते हैं जो इनके कहने में रहें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!