Indira Ekadashi 2026 : इंदिरा एकादशी की रात कर लें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से भर जाएगी तिजोरी

Edited By Updated: 04 Oct, 2026 02:56 PM

indira ekadashi 2026 upay

पितृ पक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी को भगवान विष्णु की आराधना और पितरों के स्मरण के लिए विशेष माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्रद्धा से किए गए पूजा-पाठ, व्रत और दान से श्री हरि की कृपा प्राप्त होती है साथ ही पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति...

Indira Ekadashi 2026 : पितृ पक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी को भगवान विष्णु की आराधना और पितरों के स्मरण के लिए विशेष माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्रद्धा से किए गए पूजा-पाठ, व्रत और दान से श्री हरि की कृपा प्राप्त होती है साथ ही पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि अगर किसी वजह से कोई श्राद्ध नहीं कर सकता तो उसे इंदिरा एकादशी का व्रत ज़रूर करना चाहिए क्योंकि कहा जाता है कि इससे पितरों की शांति मिलती है और साथ ही घर वालों पर भी पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। लेकिन दोस्तों क्या आप जानते हैं कि इस दिन के शुभ अवसर पर अगर कुछ विशेष उपायों को भी किया जाएं तो इससे इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है का साथ ही परेशानियों से राहत मिलती है और घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। तो आइए जानते हैं इंदिरा एकादशी के दिन किए जानें वाले उपायों के बारे में-

Indira Ekadashi 2026

सबसे पहले उपाय की बात करें तो अगर आपको अपने घर में नकारात्मकता महसूस हो रही है और धन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में इंदिरा एकादशी की रात श्री हरि के सामने बैठकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और साथ ही मन ही मन अपनी परेशानियों को दूर करने की कामना करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर में महसूस हो रही नकारात्मकता दूर हो जाती है साथ ही आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो जाती है।  

दूसरे उपाय की बात करें अगर आपके घर में सुख-शांति नहीं रहती और आपको ऐसा लगता हो की आपके पितर आपसे प्रसन्न नहीं हैं तो ऐसे में पहले तो किसी पंडित को घर बुलाकर उनका श्राद्ध कर्म पूरा करवाएं और तुलसी और पीपल के पेड़ की भी पूजा करें। तुलसी के सामने घी का तो वही पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार वस्त्र, अन्न और धन का दान ज़रूर करें।

Indira Ekadashi 2026

अगर आप काफी समय से पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं या घर में धन का ठहराव नहीं हो पा रहा है, तो इंदिरा एकादशी के दिन एक विशेष उपाय कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर तुलसी की जड़ को पीले कपड़े में बांधें और विधि-विधान से मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। पूजा के बाद इसे सम्मानपूर्वक अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें। मान्यता है कि इस उपाय से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ धन-समृद्धि के नए अवसर बनने की कामना की जाती है।

इंदिरा एकादशी की रात भगवान विष्णु की पूजा के दौरान दक्षिणावर्ती शंख का प्रयोग करना शुभ माना जाता है। इसके लिए शंख में गंगाजल भरकर श्रद्धापूर्वक श्रीहरि का अभिषेक करें। धार्मिक मान्यता है कि इस तरह भगवान विष्णु का जलाभिषेक करने से घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता का वातावरण बना रहता है। माना जाता है कि इससे न केवल श्री हरि बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त भी प्राप्त होती है और धन-धान्य में वृद्धि भी होती है।  

Indira Ekadashi 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!