शकुनि से जुड़े रहस्य क्या जानते हैं आप ?

Edited By Lata,Updated: 26 Jun, 2019 10:41 AM

niti shastra

महाभारत का युद्ध एक बहुत ही ऐतिहासिक युद्ध रहा है, जिसे याद करके आज भी हर इंसान के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
महाभारत का युद्ध एक बहुत ही ऐतिहासिक युद्ध रहा है, जिसे याद करके आज भी हर इंसान के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जहां महाभारत का युद्ध इतना खास रहा था तो वहीं दूसरी ओर उसका हर एक पात्र अपना एक अलग महत्व रखता है। सभी पात्रों में से एक गांधारी का भाई शकुनि भी था। शकुनि गांधार राज्य का राजा था। दुर्योधन पूरी तरह से शकुनि की नीतियों पर ही निर्भर था। महाभारत युद्ध होने के कारणों में शकुनि भी शामिल है। उसने कई बार पांडवों के साथ छल किया और दुर्योधन को पांडवों के प्रति भड़काया। आज हम आपको शकुनि से जुड़े हुए कुछ रहस्य बताएंगे, जिसके बारे में शायद ही पहले कभी आपने सुना होगा। 
PunjabKesari, kundli tv
महाभारत के अनुसार शकुनि के पिता का नाम राजा सुबल और माता का नाम सुदर्मा था। राजा सुबल गांधार के राजा थे।

शकुनि की पत्नी का नाम आरशी था और पुत्र का नाम उलूक था। उलूक ने ही युद्ध से पहले कौरवों का संदेश पांडवों को सुनाया था।
PunjabKesari, kundli tv
युद्ध में युधिष्ठिर के सबसे छोटे भाई सहदेव ने शकुनि और उलूक को घायल कर दिया। घायल उलूक युद्ध करते हुए सहदेव के हाथों मारा गया। शकुनि अपने पुत्र का शव देखकर बहुत दुखी हुआ और युद्ध भूमि छोड़कर भागने लगा। सहदेव ने शकुनि का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद घायल शकुनि ने बहुत समय तक सहदेव से युद्ध किया और अंत में सहदेव ने उसका वध कर दिया।
PunjabKesari, kundli tv
सहदेव ने शकुनि का वध युद्ध के 18वें दिन किया था। शकुनि के भाइयों ने भी युद्ध में हिस्सा लिया था। वे कौरवों की ओर से युद्ध लड़े थे। उनका वध अर्जुन ने किया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!