भोजन से जुड़े ये सपने देते हैं खास संकेत, आप भी ज़रूर जानें

Edited By Updated: 02 Apr, 2021 02:20 PM

niti shastra gyan about dreams

रोज़ाना की अपनी दिनचर्या को खत्म करने के बाद प्रत्येक व्यत्ति रात को नींद लेने के लिए सोता है। इस दौरान कई तरह के सपने भी देखता हैै।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
रोज़ाना की अपनी दिनचर्या को खत्म करने के बाद प्रत्येक व्यत्ति रात को नींद लेने के लिए सोता है। इस दौरान कई तरह के सपने भी देखता हैै। कहा जाता है असल में ये सारे सपने दरसअल हमारे दिनचर्या से ही जुड़े होते हैं। व्यक्ति अपने दिनचर्या में जो कार्य करते हैं वहीं रात में सपने बनकर दिमाग में आ जाते हैं। इन कार्यों से अर्थ होता है जो हम दिन में देखते, सुनते, समझते तथा भोगते हैं। मगर इन तमाम सपनों का कोई न कोई मतलब होता है। कहने का अर्थ है कि हर सपना कोई न कोई संकेत देता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भोजन से जुड़े हुए हैं। आइए जानते हैं क्या है वो सपने-

कई बार लोग सपने में खुद को भोजन करते देखते हैं, कई बार इस दौरान वो खुद को अकेला पाते हैं, तो कई बार पंगत में बैठे होते हैं। शास्त्रों के अनुसार दोनों ही अवस्थाओं का अपना अलग महत्व होता है। कहा जाता है सपने में स्वयं को अकेले खाना खाता हुआ देखना अच्छा नहीं माना जाता है। कहा जाता है ऐसे में व्यक्ति को जीवन में अपमान का सामना करना पड़ता है। 

अगर सपने में व्यक्ति स्वयं को घर आए मेहमानों के साथ बैठकर खाना खाता हुआ देखता है, तो इसका अर्थ माना जाता है कि आने वाले समय में कोई दुर्घटना हो सकता है, जिससे सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है। तो वहीं कहा जाता है ये इस ओर भी संकेत करता है कि जातक बीमारी की चपेट में आ सकता है।

इसके अलावा किसी जातक को अगर ऐसा सपना आए कि व्यक्ति किसी पंगत में भोजन कर रहा हो या लंगर में भोजन कर रहा हो तो इसका अर्थ होता है जातक को धन में वृद्धि होने वाली है। 

अगर कोई जातक अपने आप को सपने में स्वादिष्ट भोजन करता हुआ देखता है तो इसका अर्थात होता है कि वो जातक बीमारी मुक्त होने वाला है। कहने का अर्थ है कि यह इस बात का सूचक माना जाता है कि आगे चलकर स्वास्थ्य ठीक रहेगा और भाग्योन्नति होगी। बता दें अगर बेस्वादा खाने का सपना आए तो विपरीत सपने की तरह अंजाम भई विपरीत ही होता है। 

अगर सपने में ज्यादा नमक वाला भोजन ग्रहण किया हो तो इसका अर्थ है कि आपको कोई रोग होने वाला है।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!