Kundli Tv- किसी खतरनाक Weapon से कम नहीं ये चीज़

Edited By Jyoti,Updated: 03 Sep, 2018 02:54 PM

nothing less than a dangerous weapon

महाभारत के पात्र विदुर को उनकी महान नीतियों के कारण जाना जाता है। इनकी नीतियां न केवल उस समय में बल्कि आज के समय में भी बहुत उपयोगी मानी जाती है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
महाभारत के पात्र विदुर को उनकी महान नीतियों के कारण जाना जाता है। इनकी नीतियां न केवल उस समय में बल्कि आज के समय में भी बहुत उपयोगी मानी जाती है। महाभारत युद्ध के दौरान इन्होंने अपनी नीतियों के द्वारा महाराज धृतराष्ट्र को बहुत सी बातों के बारे में ज्ञान दिया। तो आइए जानते हैं इनके द्वारा बताए गए कुछ अनमोल वचन, जो आम इंसान के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं। महात्मा विदुर के 17 अनमोल वचन-
PunjabKesari
मित्र वही है जिस पर पितातुल्य यानि पिता के समान विश्वास किया जा सके।

विपत्ति का निवारण धैर्य और युक्तिपूर्ण पौरुष से होता है, चिंता से नहीं।

बुद्धि, कुलीनता, इन्द्रियनिग्रह, शास्त्र-ज्ञान, पराक्रम, अधिक न बोलना, शक्ति के अनुसार दान और कृतज्ञता। ये 8 गुण पुरुष की ख्याति को बढ़ाते है।
PunjabKesari
सोने के लिए झूठ बोलने वाला भूत और भविष्य सभी पीढ़ियों को नरक में गिराता है। पृथ्वी और स्त्री के लिए झूठ बोलने वाला तो अपना सर्वनाश ही कर लेता है, इसलिए कभी भी भूमि और स्त्री के लिए कभी झूठ न बोलना चाहिए।

धन अच्छे कर्मों से उत्पन्न होता है, प्रतिभा से बढ़ता है, चतुराई से फलता-फूलता है और संयम से सुरक्षित रहता है।

जो अपने सुख में प्रसन्न नहीं होता, दूसरों के दुःख के समय हर्ष नहीं करता, वह सज्जनों में सदाचारी कहलाता है।
PunjabKesari
अपनी उन्नति चाहने वाले पुरुषों को वही वस्तु खानी चाहिए, जो खाने योग्य हो और  खाई जा सके, खाने पर पच सके और पचने पर हितकारी हो।

विदुर के अनुसार किसी भी हत्यार से ज्यादा खतरनाक होते हैं कटु शब्द यानि कड़वे बोल। शास्त्रों के अनुसार कड़वे बोल बोलने वालों को भी गलत माना जाता है।

बिना पढ़े ही गर्व करने वाले, दरिद्र होकर भी बड़े-बड़े मनसूबे बांधने वाले और बिना काम किए ही धन पाने की इच्छा रखने वाले मनुष्य को पंडित लोग मुर्ख कहते हैं।

सज्जन पुरुष पच जाने पर अन्न की, निष्कलंक जवानी बीत जाने पर स्त्री की, संग्राम जीत लेने पर शुर की और तत्व ज्ञान प्राप्त हो जाने पर तपस्वी को प्रशंसा करते हैं।
PunjabKesari
उन्नति चाहने वाले पुरुषों को नींद, कामचोरी, डर, क्रोध, आलस्य को ये बुरी आदतों को त्याग देना चाहिए।

ईर्ष्या करने वाला, घृणा करने वाला, असंतोषी, क्रोधी, सदा शंकित रहने वाला और दूसरों के भाग्य पर जीवन निर्वाह करने वाला सदा दुखी रहता है।
अगर आपने भी घर में बना रखा है basement तो हो जाएं सावधान ! (देखें Video)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!