October 2022 Monthly Rashifal: 1 महीने तक इन राशियों को मिलेगा शुभ लाभ

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Oct, 2022 11:02 AM

october 2022 monthly rashifal

मेष राशि मेष राशि वाले जातकों के लिए अक्टूबर का महीना आध्यात्मिकता में उन्नति के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। देश संबंधित सभी कार्य पूर्ण होते हुए दिखाई दे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए अक्टूबर का महीना आध्यात्मिकता में उन्नति के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। देश संबंधित सभी कार्य पूर्ण होते हुए दिखाई दे रहे हैं। टैरो कार्ड ये बता रहे हैं कि आपके लिए नेटवर्किंग महत्वपूर्ण है, इस माह के कार्यों (ट्रेडिंग /नेटवर्किंग) का लाभ आपको आने वाले महीनों में अवश्य देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ परेशानी होती दिखाई दे रही है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। व्यापार या नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी।
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें और पक्षियों को दाना दें।

वृषभ राशि
टैरो कार्ड ये बता रहे हैं कि वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह शुभ साबित होगा एवं मंगलमय अवसर मिलेंगे। कार्य पूर्ण होने की संभावना बन सकती है। जो जातक जीवनसाथी की तलाश में हैं, उनके लिए यह माह अति उत्तम है। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह माह शुभ रहेगा। व्यापार व नौकरी में उन्नति दिखाई दे रही है। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। गुस्सा न करें, नियंत्रण रखें। बड़े भाई- बहन से लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। 
उपाय- अपने इष्ट देव की उपासना करें और सूर्य देव को जल चढ़ाएं ‌।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह औसत रहेगा। टैरो कार्ड ये बता रहे हैं कि आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है, आप अपने अतीत में न रहकर वर्तमान में ध्यान लगाएं। कारोबार अच्छा चलेगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। पारिवारिक सुख बना रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह शुभ बना रहेगा। अपने बिजनेस पार्टनर, दोस्तों से भी अच्छे से लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे, पारिवारिक सुख बना रहेगा। व्यापार तथा नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। शुभ यात्राएं दिखाई दे रही हैं। जो अध्यात्मिकता में उन्नति करना चाहते हैं, उनके लिए भी शुभ सूचनाएं दिखाई दे रही हैं। विधार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत साबित होगा। 
उपाय- भगवान कृष्ण की उपासना करें और सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह शुभ साबित होगा। जो जातक मीडिया से संबंधित कार्य कर रहे हैं, उनके लिए यह माह अच्छा रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार को अधिक समय देने की आवश्यकता है। इस माह में यदि आप टाइम मैनेजमेंट के साथ कार्य करेंगे तो अति शुभ फल आपको इस माह में मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ साबित होगा। जो जातक रिसर्च/ पी.एच.डी कर रहे हैं, उनके लिए यह माह अति उत्तम साबित होगा। 
उपाय- शिव परिवार की उपासना करें। 

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए कुछ चुनौतियां टैरो कार्ड्स में दिखाई दे रही हैं। जातकों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। जो जातक कला/क्रिएटिव संबंधित कार्य कर रहे हैं, उनके लिए यह माह अति उत्तम साबित होगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। इस माह में कोई बड़ा निवेश करने से बचें। साथ ही टैरो कार्ड्स ये भी बता रहे हैं कि कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लीजिएगा। जमीन संबंधित कार्य पूर्ण होते हुए दिखाई दे रहे हैं।
उपाय- अपने इष्ट देव की उपासना करें और शनि देव की आराधना भी करें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए माह में कुछ चुनौतियां टैरो कार्ड्स में दिखाई दे रही हैं। जातकों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फिजूलखर्ची से बचें। विदेश संबंधित कार्य संपन्न होंगे। जिन जातकों का कारोबार विदेश से संबंधित है, उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम साबित होगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए यह माह औसत रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह शुभ होगा। 
उपाय- भगवान शिव की उपासना करें और रामनाम का जाप करें। 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए अक्टूबर महीना शुभ साबित होगा। मित्रों से लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। कारोबार अच्छा रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं और प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए भी यह माह शुभ साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह अति उत्तम है। संतान सुख दिखाई दे रहा है। दुश्मनों की हानि होते हुए दिखाई दे रही है। यह माह आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें और राम नाम का जाप करें ‌। 

धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह शुभ रहेगा। टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आपका आने वाले माह में नेटवर्किंग काफी अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ते हुए दिखाई दे रहा है। शुभ यात्राएं होंगी। पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत रहेगा। व्यापारियों को इस माह में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। पारिवारिक सुख बना रहेगा। 
उपाय- मां काली की उपासना करें।

मकर राशि
इस राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड ये बता रहे हैं कि अक्टूबर महीना औसत रहेगा। छोटे भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। कुछ भी बड़ा निवेश करने से पहले सोचिएगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए माह शुभ साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। जीवन साथी के साथ कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है, अपने गुस्से पर नियंत्रण रखिएगा। 
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें और कुत्तों को खाना दें। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह ठीक-ठाक रहेगा। जातकों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। जीवन साथी के साथ अधिक समय निकालने के लिए टैरो कार्ड्स सलाह दे रहे हैं। जो जातक पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, उनके लिए थोड़ा परेशानी वाला महीना हो सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए यह माह शुभ रहेगा। जमीन या मकान संबंधित कार्य करने से पूर्व अच्छे से चिंतन करें। जो जातक रिसर्च कर रहे हैं उनके लिए यह माह शुभ साबित होगा।
उपाय- गणपति की उपासना करें और सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए माह शुभ साबित होगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार व नौकरी में उन्नति दिखाई दे रही है। मकान संबंधित कार्य संपन्न होंगे। टैरो कार्ड्स में मीन राशि वाले जातकों के लिए कुछ मानसिक तनाव दिखाई दे रहा है, आपके लिए सलाह रहेगी कि आप अतीत के बारे में ज्यादा न सोचें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह शुभ साबित होगा। 
उपाय- अपने इष्टदेव की उपासना करें और गुरुओं का आशीर्वाद अवश्य लें।

टैरो रीडर चिन्मया सांखला
chinmayasankhla21@gmail.com

PunjabKesari kundlitv

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!