Pye day: आज है गणित प्रेमियों का पसंदीदा ‘पाई दिवस’

Edited By Updated: 14 Mar, 2023 08:01 AM

pye day

पाई के बारे में आपने कभी न कभी, कहीं न कहीं गणित पढ़ते समय अवश्य सुना होगा। आओ पाई के इतिहास एवं पाई दिवस के बारे में जानें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pye day 2023: पाई के बारे में आपने कभी न कभी, कहीं न कहीं गणित पढ़ते समय अवश्य सुना होगा। आओ पाई के इतिहास एवं पाई दिवस के बारे में जानें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

14 मार्च को ही क्यों मनाते हैं पाई दिवस
पाई दिवस एक वार्षिक उत्सव है जिसे 14 मार्च यानी वर्ष के तीसरे महीने की 14 तारीख को मनाया जाता है क्योंकि पाई का मान 3.14 है और 3, 1 और 4 पाई के पहले 3 महत्वपूर्ण अंक हैं। इस तिथि के समीपवर्ती एक और तिथि है 22 जुलाई या 22/7 जिसे ‘पाई एप्रोक्सिमेशन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है जो फ्रैक्शन पद्धति में पाई की संख्या 22/7 से मिलती है।

PunjabKesari  Pye day

क्या है पाई?
पाई एक ‘मैथेमैटिकल कॉन्सटैंट’ यानी ‘गणितीय नियतांक’ है। ‘मैथेमैटिकल कॉन्सटैंट’ उस संख्या को कहते हैं, जिसमें कोई विशेषता होती है। पाई को 22/7 भी लिखा जाता है जो एक विकट संख्या है। पाई का संख्यात्मक मान किसी वृत्त की परिधि (गोले के घेरे) तथा उसके व्यास के अनुपात के बराबर होता है। चूंकि पाई के सटीक मान की गणना कभी नहीं की जा सकती, हम कभी किसी वृत्त का सटीक क्षेत्रफल या परिधि नहीं खोज सकते। यह राशि सबसे महत्वपूर्ण गणितीय एवं भौतिक संख्याओं में से एक है। गणित, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के बहुत से फार्मूलों में पाई आता है और कई महत्वपूर्ण फार्मूले इसी पर आधारित हैं। दुनिया भर में गणित में रुचि रखने वाले लोग इस दिन को दिलचस्प ढंग से मनाते हैं। कई जगहों पर इस दिन ‘पाई’ खाने का भी रिवाज है, जो पेस्ट्री से मिलता-जुलता एक व्यंजन होता है।

इतिहास
1706 में एक गणितज्ञ विलियम जोन्स द्वारा पाई सिंबल पेश किया गया था। 1737 में, लियोनहार्ड यूलर ने इस सिंबल के इस्तेमाल को लोकप्रिय बनाया। पाई डे की शुरूआत 1988 में सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया विज्ञान संग्रहालय, एक्सप्लोरेटोरियम के एक कर्मचारी लैरी शॉ द्वारा की गई थी। उन्हें प्यार से ‘प्रिंस ऑफ पाई’ के नाम से जाना जाता था। पाई का मान 2017 में रिकॉर्ड-तोड़ 22 ट्रिलियन (22,459,157, 718,361)  दशमलव स्थानों तक निर्धारित किया गया था। यह गणना असीम रूप से जारी रह सकती है, क्योंकि पाई एक अपरिमेय संख्या (इर्रैशनल नंबर) है, यानी यह एक अनंत संख्या है।

PunjabKesari  Pye day

पाई के इस्तेमाल
नदी की लंबाई नापने में : पाई का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किसी नदी की लंबाई बताने के लिए किया जाता है। पूरी नदी की लंबाई काफी घुमावदार होने की वजह से सही आंकने में दिक्कत आती है।

पिरामिड का आकार : पाई को पिरामिड के आकार की गणना करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

तारों की दूरी : दो तारों के बीच की घुमावदार दूरी मापने के लिए पाई के जरिए ही हिसाब लगा पाना संभव है।

ब्रह्मांड का आकार बताने में : पाई की ही मदद से हम यह जान पाए हैं कि हमारे ब्रह्मांड का आकार अंडाकार है। यह जानकारी प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी के एस्ट्रोफिजिक्स डिपार्टमैंट के चेयरमैन डेविड स्परजैल ने दी थी। उन्होंने डब्लूमैप यान के इस्तेमाल से पहले यह पता लगाया कि ‘बिग बैंग’ धमाके से उत्पन्न बेबी यूनिवर्स कैसा होगा, फिर उसकी सतह के क्षेत्रफल को 4 पाई से गुणा कर दिया। इस तरह से उन्हें पता चला कि हमारे ब्रह्मांड का आकार अंडाकार है।   

PunjabKesari kundli
 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!