Rahu ketu Transit 2023-2024: राहु का मीन राशि में गोचर, वृषभ राशि वालों की लगने वाली है लॉटरी

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Aug, 2023 10:22 AM

आज बात करेंगे राहु- केतु के गोचर में से राहु का असर आपके ऊपर कैसा रहने वाला है?  ये दोनों ग्रह एक साथ राशि परिवर्तन करते हैं, वक्र अवस्था में रहते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rahu ketu Transit: आज बात करेंगे राहु- केतु के गोचर में से राहु का असर आपके ऊपर कैसा रहने वाला है?  ये दोनों ग्रह एक साथ राशि परिवर्तन करते हैं, वक्र अवस्था में रहते हैं। ये गोचर 30 अक्टूबर को होने जा रहा है। 18 मई 2025 तक ये राशि परिवर्तन होगा। राहु फ़िलहाल इस समय मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। उसके बाद ये गुरु की मीन राशि में आ जाएंगे। बारहवें का राहु बहुत तंग करता है, ये खर्चें का भाव है लेकिन अब ऐसा नहीं रहेगा। राहु शुभ स्थिति में आ जाएंगे। केतु का गोचर हालांकि अशुभ रहेगा। जब राहु आय स्थान में आएंगे तो इनकम के लिहाज से बढ़िया फल करेंगे।

राहु 3, 6, 10, 11 भाव में अच्छा फल करते हैं। शनि कर्म स्थान में मौजूद हैं। गुरु आगे जाकर राशि परिवर्तन कर लेंगे। वृष राशि के जातकों को राहु के गोचर का बढ़िया परिणाम मिलेगा। केतु पंचम भाव में हैं, संतान से जुड़ी किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर पार्टनरशिप में काम करना चाहते हैं तो वो इच्छा भी पूरी होगी लेकिन इस सब के लिए राहु बारहवें और अष्टम भाव में नहीं होने चाहिए।

वृष राशि के जातकों को आय के मामले में सुधार देखने को मिलेगा। राहु अष्टम के भी बढ़िया फल करेंगे। जिनका काम रिसर्च से जुड़ा हुआ है, उनको भी फायदा होगा। नेगेटिव फल ये रहेगा की गाड़ी सावधानी से चलानी पड़ेगी। खासतौर पर राहु अष्टम में पड़ा हुआ है तो दुर्घटना की थोड़ी आशंका रहेगी। जिनके कोई केस या कर्ज चल रहे थे, वो भी दूर हो जाएंगे। जो नई जॉब की तलाश में हैं तो उन्हें जॉब मिलने की संभावना है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-11505827989572
8  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!