Ram Navami: ये है रामनवमी उत्सव की पूरी Information

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Apr, 2024 10:25 AM

ram navami

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रामनवमी मनाई जाती है। जो कि भगवान विष्णु के 7वें अवतार थे। प्रत्येक साल हिन्दू कैंलेडर के अनुसार चैत्र मास की नवमी तिथि को श्रीराम नवमी के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ram Navami 2024: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रामनवमी मनाई जाती है। जो कि भगवान विष्णु के 7वें अवतार थे। प्रत्येक साल हिन्दू कैंलेडर के अनुसार चैत्र मास की नवमी तिथि को श्रीराम नवमी के रूप में मनाया जाता है। चैत्र मास की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक नवरात्रि भी मनाई जाती है। इन दिनों कई लोग उपवास भी रखते हैं।

PunjabKesari Ram Navami
Ram Navami festival रामनवमी उत्सव
श्री रामनवमी हिन्दुओं के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। जो देश-दुनिया में सच्ची श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार वैष्णव समुदाय में विशेषतौर पर मनाया जाता है।
आज के दिन भक्तगण रामायण का पाठ करते हैं।
रामरक्षा स्त्रोत भी पढ़ते हैं।
कई जगह भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है।
भगवान राम की मूर्ति को फूल-माला से सजाते हैं और स्थापित करते हैं।
भगवान राम की मूर्ति को पालने में झुलाते हैं।

PunjabKesari Ram Navami
Puja Vidhi of Ram Navami राम नवमी की पूजा विधि- राम नवमी की पूजा विधि कुछ इस प्रकार है
सबसे पहले स्नान करके पवित्र होकर पूजा स्थल पर पूजन सामग्री के साथ बैठें।
पूजा में तुलसी पत्ता और कमल का फूल अवश्य होना चाहिए।
उसके बाद श्रीराम नवमी की पूजा षोडशोपचार करें।
खीर और फल-मूल को प्रसाद के रूप में तैयार करें।
पूजा के बाद घर की सबसे छोटी महिला सभी लोगों के माथे पर तिलक लगाए।

PunjabKesari Ram Navami

Mythological beliefs of Ram Navami राम नवमी की पौराणिक मान्यताएं
श्री रामनवमी की कहानी लंकाधिराज रावण से शुरू होती है। रावण अपने राज्यकाल में बहुत अत्याचार करता था। उसके अत्याचार से पूरी जनता त्रस्त थी। यहां तक की देवतागण भी क्योंकि रावण ने ब्रह्मा जी से अमर होने का वरदान ले लिया था। उसके अत्याचार से तंग होकर देवतागण भगवान विष्णु के पास गए और प्रार्थना करने लगे। फलस्वरूप प्रतापी राजा दशरथ की पत्नी कौशल्या की कोख से भगवान विष्णु ने राम के रूप में रावण को परास्त करने हेतु जन्म लिया। तब से चैत्र की नवमी तिथि को रामनवमी के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई। ऐसा भी कहा जाता है कि नवमी के दिन ही स्वामी तुलसीदास ने रामचरित मानस की रचना शुरू की थी।

Muhurt of Rama Navami रामनवमी का मुहूर्त
Happy Rama Navami रामनवमी का शुभ दिन- 17 अप्रैल 2024 बुधवार
Rama Navami Muhurt रामनवमी मुहूर्त : 11:03:16 से 13:38:19 तक
Ramanavami Muhurt period रामनवमी मुहूर्त अवधि : 2 घंटे 35 मिनट
Rama Navami noon time रामनवमी मध्याह्न समय :12:20:47

आचार्य पंडित सुधांशु तिवारी
प्रश्न कुण्डली विशेषज्ञ/ ज्योतिषाचार्य
9005804317

PunjabKesari Ram Navami

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!