Rashifal, 30 June 2020: आज इन राशियों के लिए बेहद खास रहेगा मंगलवार

Edited By Updated: 30 Jun, 2020 10:18 AM

rashifal

आज 30 जून, मंगलवार आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। जो सायं 7.50 तक रहेगी तदोपरांत तिथि एकादशी का आरंभ होगा। दोपहर 2.15 तक शिव योग रहेगा। स्वाती नक्षत्र आज से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rashifal, 30 June 2020: आज 30 जून, मंगलवार आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। जो सायं 7.50 तक रहेगी तदोपरांत तिथि एकादशी का आरंभ होगा। दोपहर 2.15 तक शिव योग रहेगा। स्वाती नक्षत्र आज से आरंभ होकर कल 1 जुलाई, बुधवार की सुबह 4.4 तक रहने वाला है। सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र तुला राशि में गोचर करेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। राहुकाल रहेगा दोपहर 03 बजकर 58 मिनट से शाम 05 बजकर 44 मिनट तक। आज का दिशा शूल उत्तर दिशा की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

PunjabKesari Rashifal

प्रात: 5.22 पर गुरु धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं और 20 नवंबर की दोपहर 1.23 तक यहीं पर गोचर करेंगे। फिर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष विद्वान इन्हें अन्य ग्रहों से सबसे शुभ मानते हैं। बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। ये कर्क राशि में उच्च भाव में और मकर राशि में नीच रहते हैं। जिस व्यक्ति की जन्मकुंडली में बृहस्पति शुभ प्रभाव देते हैं, वे लाइफ में मनचाही सक्सेस हासिल करते हैं। पेट संबंधित रोगों से छुटकारा पाने के लिए देव गुरु बृहस्पति की साधना सबसे उत्तम है। जिन लोगों पर देवगुरु मेहरबान होते हैं, वो मोटे होते हैं। 

PunjabKesari Rashifal

आज का महा विशेष उपाय- आज ॐ हं हनुमंतये नमः मंत्र का जाप करें।

PunjabKesari Rashifal
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!