दैनिक राशिफल- हिंदू नव वर्ष का पहला दिन लाया है सौभाग्य की सौगात

Edited By Updated: 25 Mar, 2020 08:07 AM

rashifal in hindi

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ आम सितारा वीक, एहतियात-परेशानी वाला, ध्यान रखें कि अचानक कोई झमेला न

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ
आम सितारा वीक, एहतियात-परेशानी वाला, ध्यान रखें कि अचानक कोई झमेला न आपके गले पड़ जाए, नुक्सान का भय, खर्चों का जोर।

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो 
आम सितारा धन लाभ देने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, कामकाजी मोर्चा पर कदम बढ़त की तरफ, मन में सैर-सफर की चाहत बनी रहेगी।

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह
सितारा सरकारी काम संवारने तथा बड़े लोगों के रुख को सॉफ्ट-सुपोर्टिव रखने वाला, मगर फैमिली फ्रंट पर कुछ टैंशन-परेशानी रह सकती है। 

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो
आम सितारा स्ट्रांग जो किसी प्लाङ्क्षनग में पेश आ रही किसी कम्पलीकेशन को हटा सकता है, धार्मिक कामों में ध्यान, बेहतरी भी होगी।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे 
सितारा पेट के लिए ठीक नहीं, किसी पर न तो ज्यादा भरोसा करें और न ही लिखत-पढ़त का कोई काम जल्दबाजी में फाइनल करें। 

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
कामकाजी दशा अच्छी, कोशिशों-इरादों में कामयाबी मिलेगी, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति सॉफ्ट, सुपोर्टिव, हमदर्दाना रुख रखेंगे। 

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
सितारा नुक्सान देने तथा अर्थदशा टाइट रखने वाला, शत्रु की नैगेटिव फोर्स का कम मूल्यांकन न करना चाहिए, क्योंकि वह आपको नुक्सान देने के लिए काफी एक्टिव रहेगा। 

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु
आम सितारा किसी उलझे-बिगड़े काम को संवारने तथा किसी बाधा-मुश्किल को राह से हटाने वाला है, संतान के रुख पर भरोसा कर सकते हैं। 

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
प्रॉपर्टी के किसी काम को हाथ में लेने पर कामयाबी तो मिलेगी किन्तु भरपूर जोर लगाना जरूरी होगा, वैसे मान-सम्मान की प्राप्ति।

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
पूरा जोर लगाकर यत्न करने पर ही कामयाबी मिलेगी, वैसे उत्साह, हिम्मत, यत्न शक्ति बनी रहेगी, वैसे अपने क्रोध पर कंट्रोल रखना जरूरी। 

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द
टूरिज्म, कंसल्टैंसी, मैडीसन, रैडीमेड गारमैंट्स का काम करने वालों को उनके कामों में भरपूर लाभ मिलेगा, मान यश की प्राप्ति। 

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, हर काम को दोनों पति-पत्नी एक ही नजर-नजरिए से देखेंगे, मगर शीत वस्तुओं को ध्यान से यूज करें। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!