Daily Horoscope: सप्ताह के आरंभ में इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Edited By Updated: 22 Feb, 2021 07:05 AM

rashifal in hindi

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ कामकाजी भागदौड़ के कारण आप अपने कामों को आगे बढ़ाने में सफल होंगे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ
कामकाजी भागदौड़ के कारण आप अपने कामों को आगे बढ़ाने में सफल होंगे मगर केतु की स्थिति सेहत को बिगाड़ने वाली है।

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो
खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों, बीजों, करियाना, मुनियारी का काम करने वालों को अपने कारोबारी कामों में लाभ मिलेगा।

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह
व्यापारिक तथा कामकाजी कामों की दशा अच्छी, कोशिशों- प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, आम सितारा मजबूत जो आपको प्रभावी रखेगा।

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो
सितारा उलझनों-झगड़ों तथा किसी न किसी पंगे को जागृत रखने वाला, इसलिए किसी भी काम को अनमने मन से हाथ में न लेना चाहिए ।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे
सितारा धन लाभ देने तथा अर्थ दशा को कंफर्टेबल रखने वाला, यत्न करने पर कोई कामकाजी प्रोग्राम भी कुछ आगे बढ़ेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
सरकारी, गैर सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर रहेंगे मगर घटिया लोगों से फासला रखें।

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
यत्न करने पर न सिर्फ आपकी प्लानिंग ही कुछ आगे बढ़ेगी बल्कि कोई बाधा-मुश्किल भी हटेगी, तेज प्रभाव बना रहेगा।

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु
सितारा सेहत के लिए एहतियात वाला, बेतुके खान-पान से बचना चाहिए, किसी पर ज्यादा भरोसा भी न करना ठीक रहेगा।

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल-सद्भाव बना रहेगा।

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
दुश्मनों को कमजोर समझने की भूल न करें वर्ना आपकी मुश्किलें-पेचीदगियां बढ़ जाएंगी, नुक्सान-परेशानी का डर।

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द
संतान के साफ्ट-सुपोर्टिव रुख पर भरोसा किया जा सकता है, मान-यश की प्राप्ति, मनोबल मजबूत रहेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
जायदादी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे, कामकाजी कामों की दशा बेहतर रहेगी।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!