मासिक दुर्गाष्टमी: आज इन राशियों पर बरसेगा मां का आशीष

Edited By Updated: 20 Apr, 2021 08:30 AM

rashifal in hindi

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ  कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने पर बेहतर रिजल्ट

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ 
कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने पर बेहतर रिजल्ट बरामद होने की आशा, मान-सम्मान, प्रभाव, दबदबा बना रहेगा।

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो
मित्रों तथा बड़े लोगों के सहयोग से आपकी कोई उलझाहट हल हो सकती है, मगर अपने क्रोध को बे-कंट्रोल न होने देना चाहिए।

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह
ड्रिंक्स, पैट्रोलियम तथा चिकनाईदार प्रोड्क्ट्स, सी प्रोड्क्ट्स, रसायनों का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो 
व्यापारिक तथा कामकाजी कामों की दशा अच्छी, खुशदिल मूड के कारण आपको हर काम सहल दिखेगा, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे
खर्चों के कारण अर्थतंगी रह सकती है, इसलिए जिन खर्चों को टाल सकें, उन्हें टाल देना ठीक रहेगा, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
सितारा धन लाभ वाला, यत्न करने पर आपकी कोई कामकाजी प्लानिंग अच्छा रिजल्ट देगी, मगर घटिया लोगों से दूरी बना कर रखें।

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
ढैया मन को कुछ अपसैट जरूर रख सकता है, वैसे सरकारी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, अफसर मेहरबान रहेंगे।

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने,यो,या,यि,यु
धार्मिक कामों को करने, पौराणिक लिटरेचर पढ़ने तथा कथा वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे, इज्जत-मान की प्राप्ति।

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
सेहत के मामले में लापरवाह रहना किसी समय महंगा पड़ सकता है, इसलिए खानपान में सावधानी रखें, वैसे अर्थदशा ठीक-ठाक रहेगी।

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
आम सितारा स्ट्रांग, अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, हर मामले को दोनों पति-पत्नी एक ही नजर से देखेंगे, मान-सम्मान की प्राप्ति।

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द 
किसी स्ट्रांग शत्रु के कारण किसी न किसी मुश्किल-समस्या के साथ वास्ता बना रह सकता है, कोई नया यत्न-प्रोग्राम भी शुरू न करें।

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
सितारा आमतौर पर बेहतर, संतान हर मामले पर आपका साथ देगी तथा सहयोग करेगी, तालमेल रखेगी, शत्रु भी कमजोर रहेंगे।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!