प्रदोष व्रत: इन राशियों पर बरसेगा भगवान शिव और शनि का दुलार

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Apr, 2021 08:04 AM

rashifal in hindi

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ      पूर्व दोपहर तक सितारा आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, मगर बाद में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ     
पूर्व दोपहर तक सितारा आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, मगर बाद में जहां टैंशन परेशानी बढ़ सकती है, वहां नुक्सान भी हो सकता है।

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो
आम सितारा मजबूत जो हर फ्रंट पर आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा मगर राहू- केतु की स्थिति घरेलू तौर पर कुछ परेशान रखने वाली है।

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह
सितारा पूर्व दोपहर तक कामकाजी भागदौड़ बनाए रखेगा, शत्रु भी अपने आपको बेबस या महसूस करेंगे, फिर बाद में भी समय सुधरेगा।

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो
सितारा पूर्व दोपहर तक अर्थ दशा कंफर्टेबल रखेगा, सफलता भी देगा, मगर बाद में उत्साह, हिम्मत तथा यत्न शक्ति बढ़ सकती है।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे
जो लोग अपना स्वयं का काम धंधा करते हैं उन्हें अपनी कामकाजी मेहनत तथा भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी, मान-यश की प्राप्ति।

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
सितारा पूर्व दोपहर तक एहतियात वाला, नुक्सान वाला मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे तथा कामयाबी की राहें खुलेंगी।

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
सितारा पूर्व दोपहर तक हर फ्रंट पर बेहतरी तथा कामयाबी वाला होगा, मगर बाद में किसी न किसी पेचीदगी के उभरने का डर रहेगा।

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु 
सितारा पूर्व दोपहर तक कामयाबी तथा इज्जत मान देने वाला मगर बाद में कामकाजी मोर्चा पर आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट दे सकती है।

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
आम सितारा मजबूत जो हर मोर्चा पर आपको कामयाबी देगा, दुश्मनों पर हावी-प्रभावी रखेगा, तेज प्रभाव को भी बढ़ाए रखेगा।

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
सितारा पूर्व दोपहर तक पेट को अपसैट रखेगा इसलिए खान-पान में सावधानी बरतें, मगर बाद में शरीर में चुस्ती-फुर्ती बढ़ेगी।

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द
सितारा पूर्व दोपहर तक अर्थ दशा ठीकठाक रखेगा, मगर बाद में दूसरों के झांसा फरेब में आने से बचें, नुक्सान का भी डर बढ़ेगा। 

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
सितारा पूर्व दोपहर तक ठीक नहीं, किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें, मगर बाद में कामकाजी मोर्चा पर बेहतरी होगी तथा कामयाबी मिलेगी।    

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!