Daily Horoscope: आज इन राशियों का होगा भाग्योदय

Edited By Updated: 29 Jul, 2021 07:34 AM

rashifal in hindi

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ     लेन-देन के काम सचेत रह कर करें, ताकि आपकी कोई पेमेंट न किसी के नीचे फंस

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ    
लेन-देन के काम सचेत रह कर करें, ताकि आपकी कोई पेमेंट न किसी के नीचे फंस जाए, बेरोक-टोक खर्चों पर भी कंट्रोल करें।

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो
सितारा धन-लाभ के कामों के लिए अच्छा, यत्न करने पर किसी कारोबारी काम में कोई बाधा मुश्किल हटेगी, इज्जत-मान की प्राप्ति।

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह
सरकारी, गैर सरकारी कामों के लिए सितारा सुदृढ़, अफसर आप की बात, आपके पक्ष को ध्यान के साथ सुनेंगे, विरोधी कमजोर रहेंगे।

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो 
धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, यत्न करने पर कोई स्कीम भी कुछ आगे बढ़ेगी, वैसे आप हर फ्रंट पर हावी-प्रभावी विजयी रहेंगे।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे
खान-पान संयम तथा मर्यादा में करना चाहिए, न तो किसी की जिम्मेदारी में फंसे और न ही किसी की जमानत दे, नुक्सान का भय।

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कोशिशों, इरादों में कामयाबी मिलेगी, तबीयत में जिंदादिली, खुशदिली बनी रहेगी, हर फ्रंट पर बेहतरी।

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
आपको हर कदम पर वैर विरोध का सामना करना पड़ सकता है इसलिए हरदम चौकस रहना सही होगा, नुक्सान का भी डर।

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु 
आम सितारा मजबूत जो आपको हर फ्रंट पर हावी प्रभावी, विजयी रखेगा, कामकाजी दशा भी बेहतर मगर स्वभाव में गुस्सा बना रहेगा।

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
सतारा जमीनी कामों को संवारने, मान-सम्मान बनाए रखने वाला, कोई भी काम अनमने मन के साथ न करें, वर्ना परेशानी होगी।

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
टीचिंग, कोचिंग, प्रिंटिंग, कंसल्टैंसी, मैडीसन का काम करने वालों को अपने कामों में अच्छा लाभ मिलेगा, अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी।

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द 
व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, आम तौर पर आप हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी विजयी रहेंगे, इज्जत मान की प्राप्ति।

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि    
आप अपने उत्साही मन के कारण हर काम को हाथ में लेने का हौसला रखेंगे, तेज प्रभाव दबदबा, मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!