Daily Horoscope: श्रावण का दूसरा सोमवार इन राशियों को देगा खुशियों की सौगात

Edited By Updated: 02 Aug, 2021 08:12 AM

rashifal in hindi

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ  टीचिंग, कोचिंग, प्रिंटिंग, स्टेशनरी, कंसल्टैंसी, डैकोरेशन का काम करने वालों

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ 
टीचिंग, कोचिंग, प्रिंटिंग, स्टेशनरी, कंसल्टैंसी, डैकोरेशन का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिल सकता है।

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो 
व्यापारिक तथा कामकाजी कामों की दशा अच्छी, खुशदिल मूड के कारण आपको हर काम सहल दिखेगा, मान यश की प्राप्ति।

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह 
ड्रिंक्स, कैमिकल्स, पेंट्स, पैट्रोलियम तथा पैट्रोलियम प्रोडक्ट्स का काम करने वालों को अपने कामों में किसी पेचीदगी के साथ निपटना पड़ सकता है।

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो 
सितारा आमदन वाला, कारोबारी कामों में कदम बढ़त की तरफ, कामकाजी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे 
राजकीय कामों के लिए आपकी भागदौड़ फेवरेबल रिजल्ट देगी, अफसर आपकी बात पक्ष को ध्यान के साथ सुनेंगे, शत्रु कमजोर रहेंगे।

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, आपके यत्न अच्छा रिजल्ट देंगे, मगर घटिया लोगों से दूरी बनाए रखना जरूरी।

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
सितारा सेहत के लिए ठीक नहीं, इसलिए उन वस्तुओं को कम इस्तेमाल करना चाहिए जो आपकी तबीयत को सूट न करती हों।

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु 
अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी दोनों पति-पत्नी रिश्तों में मधुरता, सद्भाव बना रहेगा तथा दोनों एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनेंगे।

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे 
किसी मजबूत विरोधी के कारण आपकी मुश्किलें परेशानियां सिर उठाए रखेंगी, इसलिए न तो उनसे निकटता रखें और न ही उन्हें लिफ्ट दें।

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि 
आम सितारा जोरदार, यत्न करने पर उद्देश्य मनोरथ सिरे चढ़ सकते हैं कामकाजी कामों की दशा बेहतर, मगर अपने क्रोध पर कंट्रोल रखना जरूरी। 

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द 
जायदादी कामों को निपटाने में सफलता मिलेगी, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा, धार्मिक तथा सामाजिक कामों में रुचि बनी रहेगी।

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
मित्र, कामकाजी साथी सहयोग देंगे तथा आपकी बात ध्यान के साथ सुनेंगे, आम तौर पर आप हर फ्रंट पर हावी प्रभावी रहेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!