विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी: आज इन राशियों पर रहेगी गणेश जी की अपार कृपा

Edited By Updated: 24 Sep, 2021 08:26 AM

rashifal in hindi

मेष: कारोबारी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, जिस

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: कारोबारी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, जिस काम के लिए मन बनाएंगे या सोचेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी।

वृष: चूंकि सितारा नुक्सान वाला है, इसलिए न तो लेन-देन के काम लापरवाही से करें और न ही किसी के नीचे अपनी कोई पेमैंट फंसने दें।

मिथुन: सितारा धन-लाभ के कामों के लिए अच्छा, यत्न करने पर कोई कारोबारी प्लानिंग कुछ आगे बढ़ेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

कर्क: अफसरों के साफ्ट रुख के कारण किसी सरकारी काम में कदम बढ़त की तरफ रहेगा, शत्रु कमजोर तथा तेजहीन बने रहेंगे।

सिंह: मजबूत सितारा के कारण आप अपनी किसी प्लानिंग को सहजता के साथ आगे बढ़ा सकते हैं, इरादों में मजबूती।

कन्या: सितारा पेट के लिए ढीला, मौसम के एक्सपोइजर से अपना बचाव रखना चाहिए, लेन- देन के काम भी अटैंटिव रह कर करें।

तुला: व्यापार तथा कामकाज का सिलसिला अच्छा, सफलता साथ देगी, तेज प्रभाव-दबदबा बना रहेगा, मगर अपने क्रोध पर कंट्रोल रखना जरूरी।

वृश्चिक: अकारण ही आपका वैर विरोध बढ़ सकता है, इसलिए किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करना चाहिए, सफर भी परेशानी वाला।

धनु: मजबूत सितारा के कारण आप दूसरों पर हर तरह से हावी, प्रभावी, विजयी रहेंगे, कामकाजी यत्न, प्रोग्राम भी कुछ आगे बढ़ेंगे।

मकर: यत्न करने पर प्रापर्टी के किसी काम में थोड़ी-बहुत पेशकदमी  होगी, शत्रु आपकी पकड़ में रहेंगे, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा।

कुम्भ: मित्र तथा सज्जन साथी मेहरबान रहेंगे तथा सुपोर्टिव रुख रखेंगे, कामकाजी प्रोग्राम सिरे चढ़ेंगे, तेज प्रभाव, दबदबा बना रहेगा।

मीन: सितारा धन लाभ देने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, आम तौर पर सफलता साथ देगी, मगर घटिया लोगों से फासला रखना जरूरी समझें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!