Ravi Pradosh Vrat: रवि प्रदोष पर अवश्य करें ये काम, खुशियों से भर जाएगी तिजोरी

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Dec, 2023 09:09 AM

ravi pradosh vrat

हिंदू पंचांग के अनुसार प्रदोष तिथि भगवान आशुतोष को समर्पित की गई है। इस दिन भगवान शिव के निमित्त किए गए सभी धार्मिक कर्म भक्तों के जीवन से दुर्भाग्य दूर करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ravi Pradosh Vrat 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रदोष तिथि भगवान आशुतोष को समर्पित की गई है। इस दिन भगवान शिव के निमित्त किए गए सभी धार्मिक कर्म भक्तों के जीवन से दुर्भाग्य दूर करते हैं। प्रदोष तिथि पर कुछ साधारण से उपाय करके आप भी अपने जीवन को सुखी और खुशहाल बना सकते हैं।

PunjabKesari Ravi Pradosh Vrat

Ravi Pradosh auspicious time when is Pradosh Tithi रवि प्रदोष शुभ मुहूर्त कब है प्रदोष तिथि: मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की प्रदोष तिथि 10 दिसंबर रविवार को सुबह 7.13 बजे आरंभ होगी। इसका समापन अगले दिन 11 दिसंबर को सुबह 7.10 पर होगा। ऐसे में प्रदोष का व्रत भी रविवार को ही किया जाएगा। रविवार को प्रदोष आने से इसे रवि प्रदोष भी कहा जाएगा। इसी वजह से इस दिन का महत्व भी बहुत अधिक बढ़ गया है।

This is how to please Ashutosh on Pradosh प्रदोष पर ऐसे करें भगवान आशुतोष को प्रसन्न: इस दिन कुछ आसान से उपाय करके आप भगवान शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद ले सकते हैं। इन उपायों से समस्त प्रकार के दुख-दर्द तथा पीड़ा भी दूर होती है-

सुबह जल्दी उठ कर स्नान आदि से निवृत होकर शिव जी की आराधना करें। उन्हें गंगा जल तथा कच्चे दूध से स्नान कराएं। इसके बाद पंचाक्षरी मंत्र का 108 बार जप करें।

PunjabKesari Ravi Pradosh Vrat

Panchakshari Mantra पंचाक्षरी मंत्र: ॐ नमः शिवाय

रवि प्रदोष को सूर्य संबंधी उपायों के लिए विशेष माना गया है। यदि इस दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का 108 बार पाठ किया जाए तो राजयोग की प्राप्ति होती है।

प्रदोष पर भगवान शिव की पूजा के बाद किसी गरीब रोगी को दवाईयां तथा भोजन दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

आचार्य हिमानी शास्त्री
ज्योतिष एवं वैदिक देवस्थापति
dr.himanij@gmail.com

PunjabKesari Ravi Pradosh Vrat

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!