आखिर बुद्ध का जन्म भारत में क्यों हुआ ?

Edited By Updated: 25 Jul, 2025 07:09 AM

religious katha

Why was Buddha born in India: दूसरे विश्व युद्ध में एक जापानी सैनिक कंधे पर गोली लगने के कारण मैदान में घायल होकर गिर पड़ा। वह दर्द के मारे कराह रहा था कि तभी एक भारतीय सैनिक जो युद्ध के मैदान में खड़ा था, उसके मन में करुणा जागी। उसने सोचा, अंतिम...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Why was Buddha born in India: दूसरे विश्व युद्ध में एक जापानी सैनिक कंधे पर गोली लगने के कारण मैदान में घायल होकर गिर पड़ा। वह दर्द के मारे कराह रहा था कि तभी एक भारतीय सैनिक जो युद्ध के मैदान में खड़ा था, उसके मन में करुणा जागी। उसने सोचा, अंतिम क्षणों में कैसी शत्रुता। वह कप में चाय लेकर उसके पास गया, अपनी गोद में उसका सिर रखा और यह कहते हुए चाय पिलाने लगा कि तुमने भारतीय सैनिक की मोर्चे पर वीरता देखी है, अब उसकी दयालुता भी देखो।

PunjabKesari  Religious Katha

वह उसे चाय पिलाने के लिए जैसे ही झुका कि जापानी सैनिक ने अपने पास छिपाकर रखा चाकू उसकी छाती में घोंप दिया। भारतीय सैनिक भी घायल हो गया और दोनों ही उपचार के लिए एक ही अस्पताल में भर्ती किए गए।

PunjabKesari  Religious Katha

तीसरे दिन भारतीय सैनिक को होश आया, उसने देखा कि उसके पास  ही तीसरे पलंग पर वही जापानी सैनिक लेटा हुआ है। जब उसके पास पीने के लिए चाय की प्याली आई तो उसे लेकर उसी जापानी सैनिक के पास गया और कहा, ‘‘लो भाई! चाय पी लो। मैं उस दिन तो यह इच्छा पूरी नहीं कर पाया। भारतीय सैनिक के इस व्यवहार को देखकर वह जापानी सैनिक भाव विह्वल हो गया। उसकी आंखें भर आईं और कहा आज मुझे पता चला कि आखिर बुद्ध का जन्म भारत में क्यों हुआ।

PunjabKesari  Religious Katha

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!