संत बाबा भूरी वाले सुखजिंदर सिंह रंधावा के निवास पर पहुंचे

Edited By Updated: 23 Nov, 2026 12:50 PM

sant baba bhuri wale

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आज गांव धारोवाली स्थित अपने गृह निवास पर अमृतसर साहिब से विशेष रूप से पहुंचे संत बाबा भूरी वालों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

जालंधर (विशेष):  पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आज गांव धारोवाली स्थित अपने गृह निवास पर अमृतसर साहिब से विशेष रूप से पहुंचे संत बाबा भूरी वालों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर रंधावा ने संत बाबा से मुलाकात की और उनके साथ धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। 

इस दौरान संत बाबा भूरी वालों ने रंधावा सहित उनके समूचे परिवार को आशीर्वाद दिया। रंधावा ने कहा कि संत-महात्माओं का सान्निध्य और उनका आशीर्वाद जीवन में सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संत बाबा जी का उनके निवास पर आगमन पूरे परिवार के लिए अत्यंत खुशी, सम्मान और सौभाग्य का विषय है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!