Sawan 2023: 2 साल बाद विशेष संयोग, सावन के महीने में इन राशियों पर बरसेगी भोले बाबा की विशेष कृपा !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Jun, 2023 07:38 AM

sawan rashifal

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का महीना 4 जुलाई 2023 को शुरू होगा और 31 अगस्त 2023 पर इसका समापन होगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sawan 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का महीना 4 जुलाई 2023 को शुरू होगा और 31 अगस्त 2023 पर इसका समापन होगा। मलमास होने के कारण सावन इस बार 2 महीने तक रहेगा। कहा जा रहा है कि 19 साल यानी 2 दशक बाद ऐसा संयोग बन रहा है। इस बार महादेव अपनी विशेष कृपा भक्तों पर बरसाएंगे। तो आइए आपके सस्पेंस को और न बढ़ाते हुए जानते हैं कि कौन सी हैं, वो भाग्यशाली राशियां जिनके ऊपर भोलेबाबा की विशेष कृपा रहेगी।

PunjabKesari Sawan 2023

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Sawan 2023

These are the lucky zodiac signs ये हैं वो भाग्यशाली राशियां
Aries मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए ये महीना बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि भगवान शिव की विशेष कृपा इन पर बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। जो काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। रुके हुए काम भी महादेव की कृपा से पूरे हो जाएंगे। अगर सावन सोमवार का व्रत रखेंगे तो मेष राशि वालों के लिए बहुत लाभदायक होंगे।

PunjabKesari Sawan 2023

Gemini मिथुन राशि: इस महीने अपने सपनों को पूरा होते हुए देखेंगे। अगर विदेश जाना चाहते हैं तो यह ख्वाहिश भी पूरी हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। भोलेनाथ की कृपा से कोई वाहन खरीदने के बारे में सोचेंगे।

Leo सिंह राशि: भगवान शिव की कृपा से सिंह राशि वालों को जीवन में सकारात्मकता देखने को मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। शादीशुदा जीवन में चल रही परेशानियों से भी निजात मिलेगा।

Scorpio वृश्चिक राशि: यह माह वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। पहले से भी ज्यादा बढ़िया नौकरी के ऑफर प्राप्त होंगे। सैलरी बढ़ने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। आपके सपनों को मंजिल मिलेगी।

Sagittarius धनु राशि: कारोबार कर रहे लोगों को काम में सफलता मिलेगी। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जिन लोगों के पास नौकरी नहीं है, उन्हें जॉब मिल सकती है। सावन का महीना धनु राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!