September 2023 Sagittarius Horoscope: धनु राशि के लिए सितंबर महीने का राशिफल

Edited By Updated: 31 Aug, 2023 09:15 AM

आज बात करेंगे सितंबर का महीना धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ? चंद्रमा तीसरे भाव में रहेंगे। शनि का गोचर आपके लिए शुभ चल रहा है। गुरु पंचम भाव में हैं

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

September 2023 Sagittarius Horoscope: आज बात करेंगे सितंबर का महीना धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ? चंद्रमा तीसरे भाव में रहेंगे। शनि का गोचर आपके लिए शुभ चल रहा है। गुरु पंचम भाव में हैं और ये भी गोचर शुभ है। राहु का गोचर शुभ नहीं है। शुक्र अष्टम भाव में हैं और इसमें भी ये गोचर शुभ होता है। सूर्य और बुध नौवें भाव में हैं। दोनों ही गोचर शुभ नहीं हैं। मंगल शुभ गोचर में हैं और इसके बढ़िया परिणाम मिलेंगे। केतु ग्यारहवें भाव के गोचर में हैं। आय स्थान के स्वामी मार्गी हो जाएंगे और इनका मार्गी हो जाना आपके लिए अच्छा है। गुरु इस समय पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। ये 4 सितंबर को वक्री हो जाएंगे। बुध 15 सितंबर को मार्गी होंगे। सूर्य और मंगल दोनों पाप ग्रह हैं। दशम का गोचर शुभ नहीं होता।  

Status of Karma Sthana in the month of September सितंबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: गुरु पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। यदि कुंडली में दशा गुरु की चल रही है और गुरु आपकी कुंडली में वक्री हैं। निश्चित तौर पर आपको बहुत फायदा होगा। गुरु लग्न और सुख स्थान का भी स्वामी है। गुरु पंचम और आय स्थान के कारक हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और धन में भी वृद्धि होगी। सूर्य करियर के कारक ग्रह हैं। जो भी काम करेंगे वो सफल साबित होगा।

Relationship status in September सितंबर महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव शादी का भाव है। यहां का स्वामी बुध भाग्य स्थान में गोचर कर रहे हैं। ये गोचर शुभ नहीं है। वक्री से मार्गी हो जाना बढ़िया है लेकिन पार्टनर के साथ नोंक-झोंक वाली स्थिति आ सकती है। गुरु की दृष्टि भी बुध पर रहेगी। सिंगल अपने रिलेशन को लेकर थोड़ा सावधान रहें। केतु का प्रभाव पंचम के ऊपर, शनि की दृष्टि भी पंचम के ऊपर रहेगी।

Health status in the month of September सितंबर महीने में सेहत की स्थिति: छठे भाव का स्वामी शुक्र है। ये अष्टम में चला गया और ये शुभ गोचर नहीं है। हेल्थ को लेकर कोई ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। ड्राइविंग थोड़ी संभल कर करें।

Status of education in the month of September सितंबर महीने में शिक्षा की स्थिति: बुध मार्गी हो जाएंगे और स्टडी के लिहाज से ये सही रहेगा। गुरु और बुध दोनों ही सही भाव में हैं। एजुकेशन में बढ़िया रिजल्ट देखने को मिलेगा।
 
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!