2026 Chinese Horoscope: 2026 फोरकास्ट में जानिए. अग्नि घोड़ा वर्ष में किन राशियों को मिलेगा सौभाग्य और धन लाभ

Edited By Updated: 09 Dec, 2025 03:11 PM

chinese horoscope 2026 year of fire horse

Chinese Horoscope 2026 Year of Fire Horse: आने वाला वर्ष 2026 चीनी ज्योतिष में Red Fire Horse (लाल अग्नि घोड़े) का वर्ष माना जाएगा। चीनी पंचांग में आग का घोड़ा शक्ति, तेज़ी, साहस, उन्नति और निरंतर प्रगति का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिषीय गणनाओं के...

Chinese Horoscope 2026 Year of Fire Horse: आने वाला वर्ष 2026 चीनी ज्योतिष में Red Fire Horse (लाल अग्नि घोड़े) का वर्ष माना जाएगा। चीनी पंचांग में आग का घोड़ा शक्ति, तेज़ी, साहस, उन्नति और निरंतर प्रगति का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह वर्ष न केवल ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेगा, बल्कि कई राशि-जातकों के लिए करियर, वित्त और निजी जीवन में बड़े परिवर्तन लेकर आएगा। विशेष रूप से टाइगर, रैबिट और हॉर्स राशि वालों को यह साल अपार सफलता और धन लाभ देने वाला साबित हो सकता है।

2026 Year of the Red Fire Horse (अग्नि घोड़ा वर्ष) का महत्व
अग्नि घोड़ा वर्ष हर 60 साल बाद आता है। यह वर्ष नई शुरुआतों, तेज प्रगति, साहसिक निर्णयों, आर्थिक लाभ और व्यक्तिगत स्वतंत्रता
का प्रतीक माना जाता है। जो लोग मजबूत इरादों और मेहनत में विश्वास रखते हैं, यह साल उनके लिए तरक्की के द्वार खोल सकता है।

इन 3 चीनी राशियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ
टाइगर (Tiger) – 1926, 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022

टाइगर राशि के जातकों के लिए 2026 परिवर्तन और सफलता का वर्ष साबित हो सकता है।

करियर
वर्ष की शुरुआत से ही करियर में उन्नति के संकेत दिखाई देंगे। साहस और नेतृत्व क्षमता की वजह से आपको नए अवसर और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पदोन्नति या भूमिका में बदलाव संभव है।

वित्त
लंबे समय के निवेश लाभ देंगे। जोखिम लेकर किए गए कदम सकारात्मक परिणाम देंगे। बिज़नेस में मुनाफा बढ़ेगा। स्वास्थ्य वर्ष के मध्य में ऊर्जा बढ़ेगी। नियमित व्यायाम और समय-समय पर मेडिकल चेकअप कराने से सेहत मजबूत रहेगी।

सार
यह साल टाइगर राशि वालों की प्रोफेशनल लाइफ में बड़ा परिवर्तन और आर्थिक बढ़त लेकर आएगा।

रैबिट (Rabbit) – 1927, 1939, 1951, 1963, 1975, 1987, 1999, 2011, 2023
रैबिट राशि के जातकों के लिए 2026 बेहद सामंजस्यपूर्ण और प्रगति से भरा वर्ष रहेगा।

करियर
नौकरी में प्रमोशन या नई भूमिका मिलने के योग हैं। रचनात्मक लोगों के लिए यह वर्ष गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है।

रिलेशनशिप / प्रेम
रिश्तों में सहजता और प्रेम बढ़ेगा। अविवाहित लोग आकर्षण का केंद्र बनेंगे। नई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है।

वित्त
बजट बनाकर चलने वाले लोगों को पूरे साल आर्थिक स्थिरता मिलेगी। अनावश्यक खर्च कम होंगे।

व्यक्तिगत विकास
नई सीख, स्किल डिवेलपमेंट और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। मेडिटेशन और अच्छी नींद मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करेंगे।

सार
रैबिट राशि वालों को करियर, प्रेम और स्वास्थ्य में सकारात्मकता और स्थिर प्रगति मिलेगी।

हॉर्स (Horse) – 1930, 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014, 2026
क्योंकि 2026 खुद हॉर्स का वर्ष है, इसलिए इस राशि वालों के लिए यह सबसे शक्तिशाली, शुभ और भाग्यवर्धक समय साबित होने वाला है।

करियर
नौकरी में बड़े अवसर मिलेंगे। विशेषकर साल के मध्य में कई नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। नेटवर्किंग से करियर में उन्नति होगी।

वित्त
आय के नए स्रोत बनेंगे। लंबे समय की योजनाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगी। बिज़नेस विस्तार के लिए उत्कृष्ट समय।

स्वभाव और ऊर्जा
आत्मविश्वास बढ़ेगा। निर्णय लेने की क्षमता तेज होगी। लोग आपकी नेतृत्व शैली से प्रभावित होंगे।

सार
हॉर्स राशि वालों के लिए 2026 जीवन के हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने और चमकने का वर्ष बनेगा।

Chinese Zodiac Explained चीनी राशिफल क्या है?
चीनी ज्योतिष दुनिया की सबसे प्राचीन प्रणालियों में से एक है। यह भारतीय ज्योतिष से बिल्कुल अलग तरीके से काम करती है।

मुख्य अंतर
भारत में जन्म तारीख से राशि निर्धारित होती है। चीन में जन्म वर्ष से राशि तय होती है। कुल 12 चीनी राशियां होती हैं Rat, Ox, Tiger, Rabbit, Dragon, Snake, Horse, Goat, Monkey, Rooster, Dog, Pig चीनी राशिफल न केवल भविष्यवाणी करता है बल्कि व्यक्तित्व, करियर, वित्त, प्रेम जीवन, भाग्य और स्वास्थ्य। सभी के बारे में विस्तृत संकेत देता है।

Fire Horse Year 2026 ऊर्जा, साहस और तीव्र गति का वर्ष होगा। टाइगर, रैबिट और हॉर्स राशियों के लिए यह साल करियर ग्रोथ, धन लाभ, रिश्तों में सुधार और व्यक्तिगत शक्ति का अद्भुत संयोजन लेकर आएगा। इन राशियों को अवसरों पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि 2026 निर्णय और प्रगति का वर्ष है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!